14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन थे मिचील वांडेवीर्ट? डॉक्टरों ने कहा था 12 साल जिएंगे, ‘पा’ वाली बीमारी से 28 साल में मौत

Michiel Vandeweert Death: मशहूर इन्फ्लुएंसर मिचील वांडेवीर्ट का 28 साल की उम्र में निधन हो गया है। चलिए जानते हैं आखिर कौन थे मिचील वांडेवीर्ट।
2 min read
Google source verification
Michiel Vandeweert Death

मिचील वांडेवीर्ट ( फोटो सोर्स-Instagram/michielvandeweert)

Michiel Vandeweert Death: बेल्जियम के मशहूर कंटेंट क्रिएटर और गेमिंग स्टार मिचील वांडेवीर्ट का 28 साल की उम्र में निधन हो गया। वह बेहद दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी प्रोजेरिया से जूझ रहे थे। ये वही बीमारी है जिसे भारत में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘पा’ के जरिए बड़े पर्दे पर दिखाया गया था। मिचील की जिंदगी इसलिए भी खास रही क्योंकि डॉक्टरों ने बचपन में उनके ज्यादा लंबा जीवन जीने की उम्मीद नहीं जताई थी, लेकिन उन्होंने तमाम मुश्किलों को पीछे छोड़कर 28 साल तक जिंदगी जी और अपनी अलग पहचान बनाई।

कौन थे मिचील वांडेवीर्ट?

मिचील का जन्म 1998 में बेल्जियम के हस्सेल्ट में हुआ था और उनका बचपन डिपेनबीक इलाके में बीता। छोटी उम्र में ही उन्हें हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम होने की जानकारी मिली। ये एक बेहद दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति है, जिसमें शरीर सामान्य से कहीं तेजी से उम्रदराज होने लगता है।

मिचील के परिवार के लिए यह दौर आसान नहीं था। उनके माता-पिता गोदेलिव और विम वांडेवीर्ट ने उनकी बीमारी की वजह समझने के लिए लंबे समय तक प्रयास किया। खास बात यह है कि मिचील की छोटी बहन एंबर को भी प्रोजेरिया था। एक ही परिवार में दो बच्चों का इस दुर्लभ बीमारी से प्रभावित होना बेहद असामान्य माना जाता है।

बचपन में झेली मुश्किलें, फिर सोशल मीडिया बना सहारा

मिचील ने अपने बचपन में अपनी शारीरिक स्थिति के कारण कई परेशानियों का सामना किया। उन्हें दूसरे बच्चों से अलग होने के कारण बुलिंग भी झेलनी पड़ी। लेकिन उन्होंने इन अनुभवों को अपनी कमजोरी बनने नहीं दिया।

बड़े होने के बाद उन्होंने इंटरनेट की दुनिया को अपनी आवाज बनाया। वह Twitch streamer, YouTuber और Instagram creator के तौर पर लोकप्रिय हुए। गेमिंग के अलावा वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी, बीमारी और व्यक्तिगत अनुभवों पर भी खुलकर बात करते थे। उनका अंदाज गंभीर परिस्थितियों में भी हास्य और सकारात्मक सोच बनाए रखने वाला था।

15 साल की उम्र में लिखी अपनी कहानी

मिचील ने महज 15 साल की उम्र में अपनी जिंदगी पर आधारित किताब 'इक बैन मिचील' यानी ‘मैं मिचील हूं’ लिखी थी। इसमें उन्होंने अपने बचपन, बीमारी और उससे जुड़े अनुभवों को अपने नजरिए से सामने रखा।

2026 में वह अपनी बहन एंबर के साथ डॉक्यूमेंट्री ‘'हाउ टू बी अलाइव: एंबर एंड मिचील'’ में भी दिखाई दिए। इस प्रोजेक्ट के जरिए उनकी कहानी और ज्यादा लोगों तक पहुंची।

डॉक्टरों के अनुमान को पीछे छोड़ा

मिचील की जिंदगी का सबसे प्रेरणादायक पहलू यही था कि बचपन में उनके लिए बेहद सीमित जीवन प्रत्याशा की आशंका जताई गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टरों ने माना था कि वह लगभग 12 साल तक ही जीवित रह सकते हैं। लेकिन मिचील ने इस अनुमान को पीछे छोड़ दिया और 28 वर्ष की उम्र तक जीवन जिया।

28 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मिचील का निधन 10 अगस्त 2026 को हुआ। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद बेल्जियम में उनके चाहने वालों और सोशल मीडिया समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। रिपोर्ट्स में उनकी सेहत से जुड़ी गंभीर जटिलताओं, खासकर हृदय संबंधी समस्याओं का उल्लेख किया गया है, हालांकि उनकी मौत की पूरी मेडिकल जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।

मिचील बेल्जियम के फुटबॉल क्लब KRC Genk के बड़े प्रशंसक भी थे। उनकी आखिरी इच्छा से जुड़ी खबरों ने भी लोगों का ध्यान खींचा। उनके निधन के बाद प्रशंसकों ने उन्हें ऐसे शख्स के तौर पर याद किया जिसने बीमारी को अपनी पहचान नहीं बनने दिया, बल्कि अपनी कहानी और सकारात्मक सोच से हजारों लोगों को प्रेरित किया।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग