
रश्मिका मंदाना शेयर किया पोस्ट (सोर्स: x-@MissMalini)
Rashmika Mandanna dance injury:रश्मिका मंदाना इन दिनों चोट से उबर रही हैं। 'मायसा' के लिए डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान हिप में चोट लगने के कुछ दिनों बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है। रश्मिका ने बताया कि वो अब पहले से काफी बेहतर हैं और इस दौरान उन्हें अपनी जिंदगी की रफ्तार धीमी करने का मौका मिला है।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी रिकवरी के दौरान के अनुभव के बारे में लिखा। उन्होंने बताया कि लगातार भागदौड़ वाली जिंदगी के बीच धीमा होना उन्हें डरावना लगता था, लेकिन चोट के बाद जब उन्हें आराम करने के लिए मजबूर होना पड़ा तो उन्हें एहसास हुआ कि जिंदगी का ये पहलू भी जरूरी है।
बता दें, रश्मिका मंदाना ने लिखा कि जब इंसान अपने दिन भागदौड़ में बिताता है तो धीमा होना डरावना लगता है, लेकिन जब परिस्थितियां उसे रुकने पर मजबूर करती हैं तो लगातार भागदौड़ करना ही डरावना लगने लगता है। उन्होंने इस दौरान मिले प्यार, पॉजिटिविटी, प्रार्थनाओं और आभार के बारे में भी बात की।
रश्मिका की पोस्ट पर एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने भी उनका हाल पूछा। इसके जवाब में रश्मिका ने लिखा, 'यस मैम, मैं अब बहुत बेहतर हूं थैंक यू।' उन्होंने अपने जवाब के साथ हार्ट इमोजी भी लगाया।
बता दें, रश्मिका ने इससे पहले बताया था कि ये उनकी लगातार तीसरी चोट है। उन्होंने माना था कि इस अनुभव ने उन्हें अपने शरीर को मशीन की तरह नहीं, बल्कि एक इंसानी शरीर की तरह ट्रीट करना सीखने की जरूरत महसूस कराई है।
रश्मिका ने अपनी चोट के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा था कि उनके दाहिने हिप को पैर से जोड़ने वाला एक टेंडन अलग हो गया था। इसे दोबारा जोड़ना जरूरी है, ताकि वह पैर को ऊपर उठा सकें और सामान्य तरीके से बाकी गतिविधियां कर सकें। एक्ट्रेस के मुताबिक, चोट के बावजूद दर्द ऐसा नहीं था जिसे वो बर्दाश्त न कर सकें। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'मायसा' के एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान वो फिसल गई थीं।
रश्मिका ने 'मायसा' को अब तक की अपनी सबसे एग्रेसिव फिल्मों में से एक बताया है। शूटिंग के दौरान लगी चोट के बाद फिलहाल वो रिकवरी पर ध्यान दे रही हैं।
रश्मिका के लिए आराम का ये दौर इसलिए भी अलग है क्योंकि एक्सरसाइज और फिजिकल एक्टिविटी उनके रूटीन का अहम हिस्सा रही है। चोट के चलते वो फिलहाल वर्कआउट और रनिंग नहीं कर पा रही हैं।
बता दें, अपनी इस 'मजबूरी वाली छुट्टी' को लेकर रश्मिका ने मजाकिया अंदाज भी दिखाया। उन्होंने बताया कि वो रिकवरी के दौरान खुद को बिजी रखने के लिए पजल्स जैसी चीजों में समय बिता रही हैं। साथ ही उन्होंने मजाक में ये भी कहा कि फिजिकल एक्टिविटी से दूर रहने के दौरान उन्हें 'डेजर्ट मॉन्स्टर' बनने की चिंता है।
Updated on:
14 Aug 2026 07:31 pm
Published on:
14 Aug 2026 07:31 pm
