मनोरंजन

‘लड़कियों के साथ रिश्ता रहा’, Bisexual होने का राज खुलने के बाद आकांक्षा चमोला ने श्रेया कालरा की उड़ाई धज्जियां

Akanksha Chamola Bisexual Secret Revealed: आकांक्षा चमोला का हाल ही में लॉक अप में एक बड़ा सीक्रेट सामने आ गया है। इसके बाद उन्होंने श्रेया कालरा पर जमकर भड़ास निकाली।
3 min read
Jul 05, 2026
Akanksha Chamola Bisexual Secret Revealed
Akanksha Chamola Bisexual Secret Revealed (सोर्स- @netflix)

Akanksha Chamola Bisexual Secret Revealed: रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में हर गुजरते दिन के साथ रिश्ते बदलते और राज खुलते जा रहे हैं। इस बार शो में ऐसा भावुक और विवादित पल देखने को मिला जिसने दर्शकों को भी दो हिस्सों में बांट दिया।

अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने अपनी करीबी दोस्त मानी जाने वाली श्रेया कलरा पर भरोसा तोड़ने का आरोप लगाते हुए उन्हें पूरे घर के सामने जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान आकांक्षा की आंखों से आंसू भी छलक पड़े और उन्होंने कहा कि उनके निजी जीवन से जुड़ी बात को गेम का हिस्सा बना दिया गया।

दोस्ती पर लगा धोखे का दाग

हाल के एपिसोड में आकांक्षा को पता चला कि श्रेया ने उनके निजी जीवन से जुड़ा एक ऐसा राज दूसरे कंटेस्टेंट सूफी मोतीवाला के साथ साझा किया, जिसे आकांक्षा ने कभी उन्हें सीधे तौर पर बताया भी नहीं था। यह जानकारी बैकस्टेज हुई बातचीत से मिली थी, जिसे श्रेया ने सुन लिया था। जब यह वीडियो आकांक्षा को दिखाया गया तो वह भावुक हो गईं।

आकांक्षा ने साफ शब्दों में स्वीकार किया कि वह शादी से पहले महिलाओं के साथ रिश्तों में रह चुकी हैं और खुद को बाइसेक्शुअल मानती हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से नहीं बल्कि इसे उनकी अनुमति के बिना सार्वजनिक किए जाने से सबसे ज्यादा तकलीफ हुई।

'मैंने तुम जैसी निर्दयी इंसान नहीं देखी'

एलिमिनेशन से बचने के बाद जब आकांक्षा दोबारा घर में लौटीं तो उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स के सामने श्रेया का सामना किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में इससे ज्यादा निर्दयी और संवेदनहीन इंसान नहीं देखा। आकांक्षा ने आरोप लगाया कि श्रेया ने सिर्फ गेम में आगे बढ़ने के लिए उनकी निजी बात का इस्तेमाल किया।

उन्होंने घरवालों को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी श्रेया पर आंख बंद करके भरोसा न करे क्योंकि वह गेम जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। आकांक्षा ने यह भी कहा कि उनके पास अब कोई लाइफलाइन नहीं बची है और इसकी सबसे बड़ी वजह यही घटना बनी।

भावुक हुईं आकांक्षा, छलक पड़े आंसू

अपनी बात खत्म करते-करते आकांक्षा खुद को संभाल नहीं सकीं और रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि निजी पहचान और व्यक्तिगत अनुभव किसी की रणनीति का हिस्सा नहीं बनने चाहिए। उनका मानना था कि गेम अपनी जगह है, लेकिन किसी की निजी जिंदगी को बिना अनुमति सामने लाना गलत है।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

एपिसोड प्रसारित होने के बाद यह क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बड़ी संख्या में दर्शकों ने आकांक्षा का समर्थन किया और श्रेया के रवैये की आलोचना की। कई यूजर्स ने लिखा कि आकांक्षा ने जिस तरह अपनी बात रखी, उसने दर्शकों की भावनाओं को भी आवाज दे दी। कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि उन्होंने श्रेया को होस्ट से भी ज्यादा प्रभावशाली तरीके से जवाब दिया।

हालांकि कुछ दर्शकों का मानना है कि रियलिटी शो में रणनीति और गेमप्ले का हिस्सा होने के कारण ऐसी घटनाएं नई नहीं हैं। बावजूद इसके, निजी जानकारी को सार्वजनिक करने की सीमा क्या होनी चाहिए, इस पर बहस तेज हो गई है।

लॉक अप 2 में लगातार बढ़ रहा है ड्रामा

रितेश देशमुख और फराह खान द्वारा होस्ट किए जा रहे 'लॉक अप 2' में अब तक कई बड़े खुलासे हो चुके हैं। शो में कंटेस्टेंट्स अपने निजी राजों के साथ खेल रहे हैं, लेकिन आकांक्षा और श्रेया के बीच हुआ यह विवाद अब तक के सबसे चर्चित घटनाक्रमों में शामिल हो गया है। आने वाले एपिसोड में दोनों के रिश्ते किस दिशा में जाएंगे और घर के बाकी सदस्य किसका साथ देंगे, इस पर दर्शकों की नजरें टिकी हुई हैं।

Updated on:
05 Jul 2026 10:44 am
Published on:
05 Jul 2026 10:44 am