
Madhuri Jain Grover Controversial Statement (सोर्स- @netflix)
Madhuri Jain Grover Controversial Statement: नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप सीजन 2 में आए दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स अपने साथ अपने तीन बड़े राज लाइफलाइन्स के तौर पर लेकर आए हैं। हाल ही में आकांक्षा चमोला के दो बड़े राज बाहर आने के बाद काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। वहीं शो की दूसरी कंटेस्टेंट बिजनेसमैन अश्नीर ग्रोवर की पत्नी और खुद एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमन माधुरी जैन ग्रोवर ने भी अपने परिवार से जुड़ा एक निजी सच बयां किया है। हालांकि माधुरी के सच बोलने के बाद काफी लोग उनपर अब निशाना साधने लगे हैं। आखिर माधुरी ने ऐसा क्या बोल दिया जिसके बाद काफी विवाद देखने को मिल रहा है, चलिए जानते हैं।
दरअसल शो में वो पल आया जब माधुरी जैन ग्रोवर पर लॉकअप से बाहर होने की तलवार लटक रही थी। उन्हें खुद को बचाने के लिए अपना एक राज खोलना ही था। ऐसे में माधुरी ने बताया कि वो और अश्नीर ग्रोवर दोनों बड़े बच्चों के बाद एक तीसरा बच्चा भी करने की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन उनके परिवार की ओर से साथ नहीं मिला। माधुरी ने इस सीक्रेट को खोलते हुए जो कहा उसके बाद अब सोशल मीडिया पर बवाल हो रहा है।
माधुरी ने अपने इस राज को खोलते हुए कहा, 'ये हम दो, हमारे दो, ये कन्सेप्ट अप्लाई नहीं करता है सब पर मतलब जितने अमीर लोग बच्चे पैदा करेंगे तो अमीरी बढ़ेगी, गरीब लोग बच्चे पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी।' माधुरी की इस बात को सुनने के बाद एक बार फिर शो के होस्ट फराह और रितेश भी हैरान नजर आए। हालांकि किसी ने भी इस बारे में इसके बाद कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन अब लोगों को माधुरी की ये बात बिल्कुल भी रास नहीं आ रही है।
लॉकअप शो देखने के बाद लोगों ने पहले तो माधुरी पर आरोप लगाया कि ये कोई सीक्रेट ही नहीं बनता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आकांक्षा का इतना बड़ा राज सामने आया है। उसके सामने ये तो कोई भी राज नहीं हुआ। इसके अलावा लोगों ने उनके इस बयान पर भी निशाना साधा।
एक यूजर ने कहा, इस हिसाब से तो मिडल क्लास वाले इंसान को बच्चे पैदा नहीं करने चाहिए। उन्हें बच्चे ही गिरा देने चाहिए। वहीं बहुत लोगों को माधुरी का ये बयान काफी विवादित लगा।
Updated on:
05 Jul 2026 09:48 am
Published on:
05 Jul 2026 09:47 am
