
Anaya Bangar Gender Affirming Surgery (सोर्स- @anayabangar)
Anaya Bangar Gender Affirming Surgery: जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी के बाद अनाया बांगर ने एक वीडियो में उन्होंने बताया कि सरकारी प्रक्रिया के दौरान उन्हें मेडिकल पैनल के सामने पेश होना पड़ा, जहां शारीरिक जांच और कई औपचारिकताओं से गुजरना पड़ा।
इस अनुभव को उन्होंने मानसिक और भावनात्मक रूप से बेहद मुश्किल बताया। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो सामने आने के बाद ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों और गरिमा को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।
अनाया बांगर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी के बाद कानूनी दस्तावेजों में अपनी पहचान दर्ज कराने के लिए उन्हें सरकारी अस्पताल में मेडिकल पैनल के सामने उपस्थित होना पड़ा। उनके मुताबिक ये प्रक्रिया सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्हें कई तरह की चिकित्सीय जांच से भी गुजरना पड़ा।
उन्होंने कहा कि इस पूरे अनुभव ने उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रभावित किया। उनका मानना है कि किसी व्यक्ति की पहचान का सम्मान करते हुए प्रक्रियाओं को अधिक संवेदनशील बनाया जाना चाहिए।
वीडियो में अनाया ने बताया कि मेडिकल पैनल के सामने उन्हें अपने कपड़े हटाने के लिए कहा गया। उनके अनुसार, जांच के दौरान वहां कई डॉक्टर मौजूद थे, जिनमें पुरुष डॉक्टर भी शामिल थे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें एक इनवेसिव गायनेकोलॉजिकल जांच से भी गुजरना पड़ा, जिसे उन्होंने बेहद असहज और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण अनुभव बताया।
अनाया का कहना है कि उस दौरान उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उन्हें अपनी पहचान साबित करने के लिए अपने शरीर को बार-बार प्रमाणित करना पड़ रहा हो। यही बात उन्हें सबसे ज्यादा परेशान कर रही थी।
वीडियो में उन्होंने सवाल उठाया कि किसी व्यक्ति की कानूनी पहचान तय करने के लिए क्या इतनी गहन और निजी जांच आवश्यक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया उनके लिए सिर्फ शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक परीक्षा भी बन गई।
उनके मुताबिक, पूरी प्रक्रिया के दौरान वह खुद को असुरक्षित, असहाय और बेहद असहज महसूस कर रही थीं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को उसकी पहचान दर्ज कराने के दौरान सम्मान और निजता मिलनी चाहिए।
अनाया बागंर के इस वीडियो पर कई लोगों ने उन्हें मजबूत रहने की सलाह दी है। ट्रांस सुशांत दिवगीकर ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- 'मुझे बेहद दुख है कि आपको इस तरह के अनुभव से गुजरना पड़ा। किसी भी व्यक्ति को ऐसी 'जांच' का सामना नहीं करना चाहिए। यह पूरी तरह से गरिमा और निजता का उल्लंघन है।'
Updated on:
05 Jul 2026 08:23 am
Published on:
05 Jul 2026 08:23 am
