मनोरंजन

अक्षय कुमार ने अजय देवगन को किया ‘Kiss’! वायरल फोटो ने मचाया इंटरनेट पर हंगामा

Ajay Devgn and Akshay Kumar viral photos: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने दोस्त अजय देवगन को एक खास अंदाज में 'KISS' किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2026, 9:12 AM IST
अक्षय कुमार और अजय देवगन
अक्षय कुमार और अजय देवगन (फोटो सोर्स: IMDb)

Ajay Devgn and Akshay Kumar viral photos: 2 अप्रैल का दिन अजय देवगन के फैंस और दोस्तों के लिए बेहद स्पेशल था, क्योंकि उन्होंने अपना 57वां जन्मदिन मनाया। बॉलीवुड के फेमस और दमदार एक्टर अजय देवगन के लिए ये दिन खुशियों से भरपूर रहा। बता दें, जुहू स्थित उनके घर के बाहर भारी संख्या में फैंस जमा हुए और सोशल मीडिया पर भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आए।

दोस्ती इतनी पुरानी है… प्यार तो होगा ही

इस बीच, अगर सबसे ज्यादा कुछ चर्चा में रहा तो वो था अक्षय कुमार की विशिंग स्टाईल। अक्षय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुराना वीडियो साझा किया है, जिसमें वे अजय के गाल पर kiss करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ अक्षय ने एक मैसेज भी लिखा, "दोस्ती इतनी पुरानी है… प्यार तो होगा ही। हैप्पी बर्थडे डियर अजय!" उनकी ये दोस्ती फैंस के बीच बहुत पसंद की जा रही है और इसे एक शानदार रीयूनियन भी बताया जा रहा है।

बता दें, अजय की पत्नी और एक्ट्रेस काजोल ने भी बर्थडे पर उनका मजाकिया रोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि अजय के केक पर इतनी मोमबत्तियां हैं कि अब ये जश्न कम और आग लगने का खतरा ज्यादा लगता है। काजोल ने साथ में ये भी कहा कि अजय को हमेशा बहुत सारा केक मिलता रहे। दरअसल, दोनों की शादी 1999 में हुई थी और उनकी दोस्ती 1995 में 'हलचल' फिल्म के दौरान शुरू हुई थी।

90 के दशक से लेकर आज तक की यादगार तस्वीरें और मूमेंट्स

इतना ही नहीं, डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी अपने सोशल मीडिया पर अजय देवगन के साथ बिताए गए बीते लम्हों का एक इमोशनल वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में 90 के दशक से लेकर आज तक की यादगार तस्वीरें और मूमेंट्स हैं। रोहित ने अजय को अपना बड़ा भाई बताते हुए लिखा, "साल बदल गए, कहानियां बदल गईं, लेकिन हमारी दोस्ती वैसे ही कायम है।"

इसके अलावा, 'सिंघम रिटर्न्स' में अजय के को-एक्टर करीना कपूर ने भी फोटो शेयर कर उन्हें प्यार से 'सिंघम' कहकर जन्मदिन की बधाई दी है।

Updated on:
3 Apr 2026, 9:12 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Box Office Collection 22 Nov: ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका, तीसरे रविवार भी की बम्पर कमाई, 1000 करोड़ से बस इतनी दूर

‘हेटर्स आगे बढ़ो…’, पत्नी नेहा स्वामी की बॉडी शेमिंग के आरोपों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, ट्रोलर्स को दिया जवाब

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी

अमिताभ बच्चन के KBC सवाल पर पंजाब में बवाल, किसी ने बताया AI वीडियो तो किसी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना