3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhurandhar 2 के बाद फिर गरजेगा एसपी चौधरी, ‘आखरी सवाल’ देख फैंस के उड़े होश

Sanjay Dutt Upcoming Movie Aakhiri Sawal: धुरंधर 2 के बाद एसपी चौधरी फिर एक बार धमाका करने वाले हैं। फिल्म 'आखिरी सवाल' के teaser रिलीज होते ही फैंस के होश उड़ गए हैं। इस फिल्म में एसपी चौधरी की नई जासूसी और एक्टशन की झलकियों ने दर्शकों को पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर दिया है।

2 min read
Google source verification
Dhurandhar 2 के बाद फिर गरजेगा एसपी चौधरी, ‘आखिरी सवाल’ देख फैंस के उड़े होश

फिल्म- ‘आखिरी सवाल’ (फोटो सोर्स: IMDb)

Sanjay Dutt Upcoming Movie Aakhiri Sawal: फिल्म 'धुरंधर 2' की बड़ी सफलता के बाद अब सुपरस्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt )अपनी नई फिल्म 'आखरी सवाल' (Aakhiri Sawal) के साथ दर्शकों के सामने आ गए है। बता दें, 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये की कमाई कर इतिहास रच दिया है। इस बीच दर्शक बेसब्री से संजय दत्त की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

'आखरी सवाल' एक सामाजिक और राजनीतिक ड्रामा फिल्म है

फिल्म 'आखरी सवाल' एक सामाजिक और राजनीतिक ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। अगर फिल्म की बात करें, तो फिल्म की कहानी भारत के ऐतिहासिक और संवेदनशील मुद्दों को रेखांकित करती है, जैसे महात्मा गांधी की हत्या के बाद लगे बैन और बाबरी मस्जिद सहित कई विवादित घटनाएं सामने आई थी। साथ ही, फिल्म का अंदाज निडर और बेबाक है, जो दर्शकों को उन सवालों के जवाब ढूंढने पर मजबूर करता है जिन्हें अक्सर दबा दिया जाता है। इसके टीजर को देख फैंस ने संजय दत्त की काफी सराहना की है और इनके लुक को दमदार और खुखांर बताया है।

सवालों और इतिहास को सामने लाएगी ये फिल्म

बता दें, इस फिल्म के लीड रोल में विक्की, जो एक होनहार और तेज-तर्रार छात्र है और उनकी थीसिस रिजेक्ट होने के बाद वो अपने प्रोफेसर गोपाल नडकर्णी पर पक्षपात का गंभीर आरोप लगाते है। इससके बाद से ये मामला राष्ट्रीय टेलीविजन पर सुर्खियों में आ जाता है। फिल्म भारत के युवा वर्ग की उम्मीदों, सवालों और इतिहास को लेकर जिज्ञासा को बखूबी सामने लाती है।

एक्टर संजय दत्त के अलावा अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे स्टार्स भी इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं और फिल्म की पटकथा, कहानी और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने तैयार किए हैं, जबकि संगीत मोंटी शर्मा का है और गीत कुमार विश्वास ने लिखे हैं।

इतना ही नहीं, फिल्म 'आखरी सवाल' (Aakhiri Sawal) निखिल नंदा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी है, जिसे निखिल नंदा और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है और फिल्म 15 मई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने को तैयार है।