मनोरंजन

हिंदू-मुस्लिम विवादों के बीच AR Rahman पर ‘रोजा’ के आइकॉनिक गाने को चुराने का लगा आरोप, वीडियो वायरल

AR Rahman controversy: हिंदू-मुस्लिम विवादों के बीच फेमस संगीतकार AR Rahman पर फिल्म 'रोजा' के आइकॉनिक गाने को चोरी करने का आरोप लगा है, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
2 min read
Jan 22, 2026
(ए आर रहमान कॉन्ट्रोवर्सी सोर्स: x @jothims)
(ए आर रहमान कॉन्ट्रोवर्सी सोर्स: x @jothims)

AR Rahman controversy: ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान के हालिया इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया से लेकर इंडस्ट्री के गलियारों तक बहस छिड़ गई है। बता दें, जहां कुछ लोग उनके अनुभवों को सिस्टम से जुड़ी समस्या बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे अलग नजरिए से देख रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके सबसे प्रतिष्ठित गानों में से एक की तुलना एक विदेशी धुन से की गई है।

हिंदू-मुस्लिम विवादों के बीच AR Rahman पर लगा आरोप

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस दावे के मुताबिक, साल 1992 में आई फिल्म 'रोजा' का सुपरहिट गाना 'पुधु वेल्लाई मजाई' (Pudhu Vellai Mazhai) साल 1989 में रिलीज हुए फेमस संगीतकार यान्नी (Yanni) के गाने 'क्वाइट मैन' (Quiet Man) से काफी मिलता-जुलता है। बता दें, 'रोजा' फिल्म के संगीत ने ही रहमान को रातों-रात स्टार बनाया था और आज इसे भारतीय संगीत का 'क्लासिक गाना' माना जाता है।

इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया यूजर्स 2 गुटों में बंट गए हैं और कई यूजर्स ने रहमान की मौलिकता (Originality) पर सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "दशकों बाद हमें पता चल रहा है कि हम जिसे उस्ताद मानते थे, वो भी प्रेरित था।" तो वहीं कुछ अन्य लोगों ने उनके 'जींस' एल्बम की तुलना माइकल जैक्सन के 'बैड' एल्बम से भी की हैं। सिर्फ विदेशी धुनों की चोरी ही नहीं, बल्कि रहमान पर एक और बड़ा आरोप फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा (RGV) ने लगाया है। बता दें, आरजीवी का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि ऑस्कर जीतने वाला फेमस गाना 'जय हो' असल में रहमान ने कंपोज नहीं किया था।

आरोपों पर कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं दी

ये वाकया सुभाष घई की फिल्म 'युवराज' के समय का है। रहमान फिल्म का संगीत देने में देरी कर रहे थे। एक दिन गायक सुखविंदर सिंह ने एक धुन तैयार की, जिसे सुनकर सुभाष घई नाराज हो गए। बता दें, सुभाष को रहमान ने कहा कि उन्हें गाना पसंद आया इस पर सुभाष, रहमान पर चिल्लाते हुए कहने लगे, “मैं तुम्हें इसके लिए 3 करोड़ रुपये दे रहा हूं... मैं सुखविंदर से भी करवा सकता हूं, मुझे तुम्हारी क्या जरूरत है?” सुभाष घई का कहना था कि वो रहमान को करोड़ों रुपये दे रहे हैं, न कि सुखविंदर से काम कराने के लिए। हालांकि, बाद में वही धुन 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए बेची गई और 'जय हो' के रूप में दुनियाभर में फेमस हुई।

एआर रहमान ने अभी तक इन चोरी के आरोपों पर कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं दी है। हालांकि, संगीत की दुनिया में धुनों का प्रेरित होना एक आम बात मानी जाती है, लेकिन रहमान जैसे बड़े कद के कलाकार पर ऐसे आरोप लगना उनके फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

Updated on:
22 Jan 2026 12:55 pm
Published on:
22 Jan 2026 12:55 pm