मनोरंजन

Anupma : उल्टा पड़ेगा बरखा का दांव सहेलियों के सामने पोल खोलेगी पाखी, अनुपमा को भी दिखाएगी तेवर

Anupama 8th November 2022 Written Episode Update : अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बरखा अपनी सहेलियों के सामने पाखी को नीचा दिखाने की कोशिश करेगी लेकिन उसका ये दांव खुद उसपर ही उल्टा पड़ जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2022, 10:12 AM IST
anupama_8th_november_2022_written_episode_update_pakhi_will_reveal_barkha_front_of_friends.jpg
उल्टा पड़ेगा बरखा का दांव सहेलियों के सामने पोल खोलेगी पाखी, अनुपमा को भी दिखाएगी तेवर

Anupama 8th November 2022 Written Episode Update : स्टार प्लस के मोस्ट पॉपुलर शो अनुपमा (Anupma) में इन दिनों पाखी का फुलआन मेलोड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीं मेकर्स भी शो को टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर लाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। ऐसा करने में मेकर्स काफी हद तक कामयाब होते भी दिख रहे हैं। क्योंकि दर्शकों को पाखी और अधिक का ट्रैक काफी पसंद आ रहा है। जैसा कि पिछले दिनों शो में दिखाया गया था कि पाखी अपनी शादी के लिए अच्छे बड़े वेन्यु की डिमांड करती है, लेकिन अनुपमा उसकी बात को मानने से मना कर देती है। साथ ही अनुज को भी चुप करा देती है। लेकिन पाखी की हरकतों पर यही लगाम नहीं लगेगा। वह फिर अपने पुराने तेवर में दिखेगी।

बरखा का दांव पड़ेगा उल्टा

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बरखा, जो अपने भाई अधिक और पाखी की शादी से बिल्कुल खुश नहीं है, पाखी को नीचा दिखाने के लिए अपनी सहेलियों को कपाड़िया मेंशन में बुलाएगी। यहां वह पाखी को अनुपमा की बेटी कहकर अपनी सहेलियों से मिलवाएगी। लेकिन पाखी बताती है कि वह अधिक की पत्नी है। ये सुनते ही बरखा चिढ़ जाएगी।

पाखी करेगी बरखा की बेज्जती

बरखा पाखी की बेज्जती करते हुए कहती है कि पाखी ने मेरे भाई से पैसे के लिए शादी की है। ये सुनते ही पाखी, बरखा पर ही बरस जाएगी। वह बरखा की पोल खोलते हुए उसकी सहेलियों से कहेगी कि इनका खुद का बिजनेस अमेरिका में बंद हो गया था, जिसकी वजह से ये लोग अनुज कपाड़िया के पास रहने आए हैं। ये अनुज को अपना घर बता रहे हैं।

अनुपमा, पाखी की लेगी क्लास

शो में आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा और अनुज जैसे ही घर पर आते हैं तो बरखा उनके सामने पाखी की बदतमीजी को लेकर उनसे शिकायत करती है। जिसपर पाखी भी चुप नहीं रहेगी और कहेगी कि मेरा मानना है कि जो बदतमीजी करे, उससे डबल बदतमीजी में बात करो। पाखी की ये बात सुनकर अनुपमा उसकी अच्छे से क्लास लेगी।

किजंल की होगी घर वापसी

इस बहसबाजी में अधिक की भी एंट्री होगी। अधिक अपनी पत्नी पाखी का फेवर लेते हुए बरखा को गलत ठहराएगा। जिसपर अनुपमा उसे टोक देगी। अनुपमा कहेगी कि "जिस बहन ने तुम्हें पाला, शादी के बाद तुम उसे ही भूल गए।" इन सब के बीच शाह हाउस में किंजल की वापसी हो चुकी है। जिसपर सभी खुश हो जाते है। हालांकि किंजल, तोषू से बात नहीं करेगी।

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’