मनोरंजन

मौत से जंग जीतते दिखे अनुराग दोभाल, ICU से बाहर आते ही मैनेजर ने फोटो के साथ दी जानकारी

UK07 rider Anurag Dobhal controversy: अनुराग दोभाल ने मौत से जंग जीतकर एक बार फिर खुद को मजबूत साबित किया है। कई दिनों तक ICU में रहने के बाद उन्हें अब अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनकी हालत में लगातार सुधार देखने को मिला, जिससे उनके परिवार और फैंस को बड़ी राहत मिली है।
2 min read
Mar 14, 2026
अनुराग दोभाल
अनुराग दोभाल (फोटो सोर्स: x)

UK07 rider Anurag Dobha controversy: यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के फेमस कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल, जिन्हें उनकी बाइकिंग वीडियो के कारण UK07 Rider के नाम से जाना जाता है, एक गंभीर सड़क हादसे से उबरकर अब ठीक हो रहे हैं। 7 मार्च को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जब वो अपना ड्राइविंग लाइव इंस्टाग्राम पर कर रहे थे, तब उनकी एसयूवी काफी तेजी से डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे के बाद वे गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती हुए थे और कई घंटों तक आईसीयू में थे।

अनुराग के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की

अब ऐसी खबरें मिली है कि अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक-एंड-व्हाइट फोटो पोस्ट की है, जिसमें अनुराग अस्पताल के बिस्तर पर मुस्कुराते हुए पीस साइन दिखा रहे हैं। इसके साथ ही रोहित ने बताया कि अनुराग भैया अब आईसीयू से बाहर आ चुके हैं और उनकी पूरी टीम उनकी देखभाल में लगी हुई है। उन्होंने फैंस से अनुराग के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की है। इस अपडेट को जानकर उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर खुशी और उत्साह जाहिर किया है।

बता दें, हादसे से पहले अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने प्राइवेट लाइफ की चुनौतियों जैसे मानसिक दबाव, इंटरफेथ मैरिज से जुड़ी समस्याओं और डिप्रेशन के बारे में खुलकर बात की थी। लाइव स्ट्रीम दौरान उन्होंने कहा था कि ये उनकी "आखिरी राइड" हो सकती है, जो उनके फैंस के लिए टेंशन देने वाला था।

अफवाहों से दूर रहने और परिवार को समय देने की गुजारिश की

अनुराग डोभाल के परिवार ने भी स्थिति को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। उनके भाई कलाम ने कुछ आरोपों को एकतरफा बताया है, तो वहीं उनकी पत्नी ऋतिका, जो 9 महीने की गर्भवती हैं, सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट के जरिए लोगों से अफवाहों से दूर रहने और परिवार को समय देने की गुजारिश कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से कठिन दौर से गुजर रही थीं, लेकिन अब अनुराग की सेहत में सुधार देखकर उन्हें राहत मिली है।

अनुराग डोभाल का यूट्यूब चैनल बाइकिंग वीडियो और व्लॉग के लिए बेहद फेमस है और इस हादसे ने उनके फैंस को काफी दुखी किया था, लेकिन अब आईसीयू से बाहर आने की खबर ने उनके सभी चाहने वालों के दिल में एक नई उम्मीद जगा दी है।

Updated on:
14 Mar 2026 08:36 am
Published on:
14 Mar 2026 08:36 am
Also Read
View All
विजय संग डेटिंग की खबरों के बीच त्रिशा पर कंगना रनौत का बड़ा बयान, बोलीं- ‘महिलाओं का ही क्यों होता है कैरेक्टर एसेसिनेशन?’

‘सीनियर एक्टर को मुझसे इनसिक्योरिटी हुई’, नीना गुप्ता ने किया खुलासा, बोलीं- मुझसे ज्यादा स्क्रीन स्पेस चाहिए था

जंतर-मंतर पर बोले थे ‘मैं कोई पॉलिटिशियन नहीं’, अब ‘Devil’ में दिखा स्टूडेंट प्रोटेस्ट तो दिलजीत दोसांझ पर उठे सवाल, Video वायरल

‘बिहारी होने की वजह से भेदभाव?’ एक्टर क्रांति प्रकाश झा ने गिनाईं बिहार की 5 भाषाएं, बोले- ‘लोगों को पता ही नहीं ये’

‘दृश्यम 3 कब होगी रिलीज? अजय देवगन ने बताई तारीख, पोस्ट में ट्रेलर को लेकर भी दी जानकारी