8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टुकड़ों में मिल सकती है लाश…मोनालिसा-फरमान की शादी पर, साध्वी प्राची ने दी चेतावनी, मचा हंगामा

Sadhvi Prachi controversial statement: हाल ही में मोनालिसा और फरमान की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया और तहलका मचा दिया है। इसी बीच, साध्वी प्राची ने इस शादी को लेकर एक विवादित बयान दिया, जिसमें उन्होंने चेतावनी भी दी है।
2 min read
Google source verification
35 टुकड़ों में मिल सकती है लाश…मोनालिसा-फरमान की शादी पर, साध्वी प्राची ने दी चेतावनी, मचा हंगामा

साध्वी प्राची ने इस शादी को लेकर एक विवादित बयान (फोटो सोर्स: x)

Sadhvi Prachi controversial statement: प्रयागराज महाकुंभ की फेमस 'वायरल गर्ल' मोनालिसा भोंसले इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। बागपत के पलड़ा गाव के फरमान और मध्य प्रदेश की मोनालिसा की शादी ने सामाजिक और राजनीतिक रंग ले लिया है। बता दें, हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची आर्या ने इस शादी को लेकर विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल रही है।

मोनालिसा के साथ जल्द ही धोखा हो वाला है

लव जिहाद के तमाम विवादों के बीच साध्वी प्राची ने कहा कि मोनालिसा के साथ जल्द ही धोखा होने वाला है। साध्वी प्राची का दावा है कि जैसे निकिता तोमर हत्याकांड या श्रद्धा मर्डर केस में हुआ था, वैसे ही मोनालिसा का भी षड़यंत्रात्मक अंत हो सकता है और उसकी लाश कई टुकड़ों में मिल सकती है। उन्होंने इस रिश्ते को 'लव जिहाद' का उदाहरण बताया और कहा कि अगर फरमान हिंदू बनकर शादी करता तो उनका वेलकम किया जाता, लेकिन मुस्लिम होकर शादी करने से ये रिश्ता समाज के लिए काफी खतरा बन गया है।

इतना ही नहीं, साध्वी प्राची ने ये भी कहा कि मोनालिसा 'मीडिया की बेटी' है और उसे लव जिहाद या मदरसों की ट्रेनिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनके मुताबिक हिंदू लड़कियों को बहला-फुसला कर शादी कराकर धोखा दिया जाता है। साथ ही ही, उन्होंने हिंदू परिवारों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को अपनी सांस्कृतिक पहचान और धर्म का पहचान कराएं।

पिछले डेढ़ साल से संपर्क बनाए रखा था

मोनालिसा, जो अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आई थीं, उन्होंने अब फरमान के साथ पिछले डेढ़ साल से संपर्क बनाए रखा था। दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। अभी कुछ दिन पहले ये दोनों केरल के तिरुवंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन जाकर सुरक्षा की गुहार भी लगा चुके हैं।

फिलहाल, इस विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया में इस मुद्दे पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग साध्वी प्राची के बयानों की निंदा कर रहे हैं तो कुछ लोग इस मुद्दे को 'लव जिहाद' के रूप में देख रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग