मनोरंजन

कभी सलमान ने उड़ाया मजाक, कभी मुनव्वर फारूकी से लिया पंगा, अनुराग डोभाल का विवादों से गहरा नाता

Anurag Dobhal Family Controversy: पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों सोशल मीडिया पर परिवार के साथ मतभेद के चलते सुर्खियों में हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2026, 1:39 PM IST
Anurag Dobhal Family Controversy
Anurag Dobhal Family Controversy (सोर्स- एक्स)

Anurag Dobhal Family Controversy: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों पारिवारिक झगड़े के चलते सुर्खियों में हैं। यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपना रोते हुए वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता पर आरोप लगाया कि वो उनकी वजह से इस दुनिया को अलविदा कहने जा रहे हैं। इसी बीच आपको अनुराग डोभाल के उन विवादों के बारे में बताते हैं जिनकी वजह से वो अक्सर सुर्खियों में आते रहे हैं।

बिग बॉस पर लगाया पक्षपात का आरोप (Anurag Dobhal Family Controversy)

अनुराग डोभाल उर्फ 'यूके 07 राइडर' ने 'बिग बॉस 17' में हिस्सा लिया था। अनुराग डोभाल की जर्नी काफी उतार चढ़ाव भरी रही थी। उन्होंने शो के दौरान बिग बॉस पर भी पक्षपात करने के आरोप लगाए थे। जिसकी वजह से खुद बिग बॉस ने उन्हें कई बार रोस्ट किया था। बिग बॉस ने कई बार उनकी पूरे घर के सामने फजीहत कर दी थी।

सलमान खान ने भी किया रोस्ट (Anurag Dobhal Family Controversy)

अनुराग डोभाल को बिग बॉस की ही जर्नी के दौरान सलमान खान ने भी कई बार वीकेंड का वार पर खरी-खोटी सुनाई थी। अनुराग अपनी बात बड़े ही बेबाकी से रखते थे शायद इसलिए उन्हें कई बार होस्ट से डांट पड़ती थी।

मुनव्वर फारूकी से भी हुआ पंगा (Anurag Dobhal Family Controversy)

अनुराग डोभाल का मुनव्वर फारूकी से भी काफी पंगा हुआ है। शो के दौरान तो दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा था ही लेकिन शो के बाद भी अनुराग ने कई बार मुनव्वर पर तंज कसा है। कई बार मुनव्वर ने भी अनुराग को करारा जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर भी दोनों के बीच अक्सर विवाद सामने आता रहा है।

परिवार के साथ विवाद क्या?

जानकारी के मुताबिक अनुराग डोभाल ने मई 2025 में रितिका चौहान से शादी की थी। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी, जहां रितिका पहले उनकी फॉलोअर थीं। धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती में बदली और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

हालांकि बताया जा रहा है कि यह शादी परिवार की मर्जी के खिलाफ हुई थी। अनुराग का कहना है कि शादी के बाद से ही उनके और परिवार के बीच तनाव बढ़ता चला गया।

Updated on:
6 Mar 2026, 1:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All
IndiGo फ्लाइट में बिना पूछे सुचित्रा पिल्लई की बदली गई सीट, एक्ट्रेस ने मांगा जवाब, ‘मुझे कारण बताओ’

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

दीया मिर्जा के दिवाली कैंपेन पर छिड़ी सियासी बहस, मुंबई की मेयर बोलीं- ‘हिंदुत्व के खिलाफ बोलने वालों को देंगे जवाब’

मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम