मनोरंजन

‘मैं और दीवारें ही हैं’, अनुराग डोभाल का फिर छलका दर्द, तड़पने के लिए परिवार और पत्नी ने छोड़ा

Anurag Dobhal Mental Health Update: अनुराग डोभाल ने हाल ही में अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Apr 19, 2026
Anurag Dobhal Mental Health Update (सोर्स- एक्स)

Anurag Dobhal Mental Health Update: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने हाल ही में फैंस को जानकारी दी थी कि उनका पेट डॉग जूली अब इस दुनिया में नहीं रहा।इस खबर के बाद अनुराग फूट-फूट कर रोते हुए नजर आए थे। इसी बीच अब अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में अनुराग एक बार फिर अपने फैंस को अपडेट देते हुए नजर आए। अनुराग बताते हुए नजर आए कि वो कितने अकेले हैं और उनके अकेलापन कैसे खाए जा रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

ये भी पढ़ें

‘आखिरी बार गले लगा लेता’, सुसाइड अटेम्प्ट करने वाले अनुराग डोभाल के घर में मौत, फूट-फूट कर रोते आए नजर

अनुराग डोभाल को परिवार-पत्नी ने छोड़ा (Anurag Dobhal Mental Health Update)

अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक शख्स अनुराग से पूछता हुआ नजर आ रहा है कि उनके परिवार में कौन-कौन हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए अनुराग कहते हैं कि मेरे घर में 6 सदस्य हैं। मेरे साथ छह लोग रहते हैं। इसके बाद अनुराग कहते हैं चार दीवारें, छत और मैं। अनुराग का दुख उनकी इन बातों में साफ-साफ झलक रहा है। अनुराग खुद को काफी टूटा हुआ महसूस कर रहे हैं।

पेट डॉग की मौत पर फूट-फूटकर रोते दिखे अनुराग (Anurag Dobhal Mental Health Update)

अभी दो दिन पहले ही अनुराग डोभाल ने बताया कि उनके दिल के बेहद करीब उनका पेट डॉग अब नहीं रहा। इसी पर वो काफी रोते हुए नजर आए। वो कहते हुए दिखे कि वो एक आखिरी बार अपने पेट डॉग से मिल भी नहीं पाए। इसलिए वो पूरी तरह से टूटे हुए नजर आए।

अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर अपने पेट डॉग के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए ये बताया है कि उसकी मौत हो गई है। अनुराग इस बात से काफी परेशान नजर आए। उन्होंने बताया कि आखिरी समय में वो अपने पेट डॉग्स से मिल भी नहीं पाए। अनुराग ने डॉग के लिए लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है।

अनुराग ने पेट को किया याद

अनुराग ने पोस्ट करते हुए लिखा- मेरे बच्चे जूली, तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। इस बात का दुख मुझे हमेशा रहेगा कि हम आख़िरी बार मिल नहीं पाए। जिस दिन तुम मेरी ज़िंदगी में आए थे, उस दिन मेरे जीवन में ढेर सारी खुशियां आई थीं।

मैंने कभी नहीं सोचा था कि जब तुम इस दुनिया से जाओगे, तो मुझे तुम्हें आख़िरी बार देखने का भी मौका नहीं मिलेगा।
मैं दुखी भी हूं और खुश भी हूं। दुख इस बात का है कि तुम हमें छोड़कर चले गए और खुशी इस बात की है कि तुम इस बुरी दुनिया और बुरे लोगों से दूर अब एक बहुत अच्छी जगह पर हो।

ये भी पढ़ें

आशा भोसले के निधन के 7 दिन बाद पोती जनाई का किस पर फूटा गुस्सा? बोलीं- मैं बहुत दर्द में हूं
Updated on:
19 Apr 2026 06:06 pm
Published on:
19 Apr 2026 06:03 pm
Also Read
View All