मनोरंजन

अनुराग डोभाल के सुसाइड अटेम्प्ट पर टीम से आया पहला बयान, अस्पताल से शेयर की तस्वीर, बताया कैसी है हालत

Anurag Dobhal Team Statement: यूट्यूबर अनुराग डोभाल की टीम की तरफ से उनकी हालत पर पहला बयान जारी किया गया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Mar 08, 2026
Anurag Dobhal Team Statement (सोर्स- एक्स)

Anurag Dobhal Team Statement: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल के एक्सीडेंट के बाद जहां फैंस उनकी हालत को लेकर चिंता में हैं। वहीं अब उनकी टीम की तरफ से पहला बयान जारी किया गया है। उनके मैनेादजर ने उनकी तबीयत को लेकर बात की है। चलिए जानते हैं उनके मैनेजर ने फैंस के साथ क्या अपडेट शेयर किया है।

ये भी पढ़ें

अनुराग डोभाल ने LIVE आकर की मौत को गले लगाने की कोशिश, कंपा देने वाला एक्सीडेंट का वीडियो, अस्पताल में हुए भर्ती

अनुराग की टीम ने बयान किया जारी (Anurag Dobhal Team Statement)

अनुराग डोभाल के मैनेजर ने उनकी हालत के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि वो फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनके मैनेजर रोहित की ओर से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया गया है जिसमें ये बताया गया है कि अनुराग फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।

टीम ने किया साफ

इसके अलावा उनके मैनेजर ने सभी के आग्रह किया है कि वो इधर-उधर की बातों और अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें। अनुराग के मैनेजर का कहना है कि वो खुद उनके बारे में सारे अपडेट्स अपने ही अकाउंट से देंगे इसलिए उन्हें कहीं और से किसी भी बात पर विश्वास नहीं करना है।

‘आखिरी सफर’ जैसे शब्दों ने बढ़ाई चिंता (Anurag Dobhal LIVE Accident)

शनिवार शाम घटना उस समय हुई जब अनुराग डोभाल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आए। लाइव वीडियो में वह भावुक नजर आ रहे थे और उन्होंने कुछ ऐसी बातें कहीं जिनसे उनके मानसिक हालात को लेकर सवाल खड़े हो गए। वीडियो में उन्होंने अपनी मां को संबोधित करते हुए कहा कि अगर अगला जन्म मिले तो उन्हें सिर्फ प्यार देना।

इसके बाद उन्होंने कार की स्पीड तेज करते हुए कहा कि वो आखिरी सफर पर निकल रहे हैं। कुछ ही देर में लाइव सेशन अचानक बंद हो गया, जिससे हजारों दर्शकों के बीच घबराहट फैल गई।

150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार में कार (Anurag Dobhal LIVE Accident)

सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप्स के अनुसार, अनुराग की कार लगभग 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। कई लोगों का दावा है कि वह फ्लाईओवर पर तेज गति से गाड़ी चला रहे थे। इस दौरान उनका वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और दुर्घटना हो गई।

ये भी पढ़ें

शर्म आनी चाहिए…अनुराग डोभाल के सुसाइड अटेप्ट के बाद भड़के अली गोनी, ट्रोलर्स को लगाई फटकार

Updated on:
08 Mar 2026 06:53 am
Published on:
08 Mar 2026 06:52 am
Also Read
View All

अगली खबर