Anushka Sharma And Smriti Mandhana: हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के रंगों में नजर आ रही हैं।
Anushka Sharma And Smriti Mandhana: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 का पहला मुकाबला काफी सुर्खियों में रहा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें जब आमने-सामने उतरीं, तो स्टेडियम में ‘RCB-RCB’ के नारे गूंज रहे थे और दर्शकों का उत्साह देख इसे और भी खास बना दिया।
इस मैच की शुरुआत पारंपरिक रूप से राष्ट्रगान के साथ हुई, जहां कैमरों की नजरें विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पर टिकी थीं। बता दें, उनका चेहरा मुस्कान से चमक रहा था और वो जोरदार तरीके से आरसीबी को सपोर्ट करती दिखी। उनके साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान और आरसीबी महिला टीम की मुख्य खिलाड़ी स्मृति मंधाना भी मौजूद थीं। बता दें, सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज तेजी से वायरल हुई है।
स्मृति मंधाना के साथ महिला क्रिकेट के अन्य उभरते स्टार्स भी इस मैच का आनंद लेने और आरसीबी का सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में पहुंचे थे, जिसमें देखा गया कि स्पिनर श्रेयंका पाटिल और आक्रामक बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को आरसीबी की जर्सी पहनकर और टीम के झंडे थामे नजर आई। ये महिला क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशी की बात थी।
मैच में RCB ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। इस नए सत्र में कई युवा खिलाड़ियों ने डेब्यू किया, जिनमें अभिनंदन सिंह, सलिल अरोड़ा और जैकब डफी मौजूद हैं और नए खिलाड़ियों की मौजूदगी ने मैच में नया रोमांच भी बढ़ाया।बता दें, बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ये मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार रहा। दोनों टीमों ने उत्साह के साथ खेला और दर्शकों को बेहतरीन खेल का नजारा दिखाया। आईपीएल 2026 का ये पहला मैच दमदार अंदाज में शुरू हुआ है, जिससे आने वाले मैचों की उम्मीद और भी बढ़ गई है, फैंस काफी उत्साहित है।
अब अगर अनुष्का शर्मा और आरसीबी महिला टीम की मुख्य खिलाड़ी स्मृति मंधाना की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, विराट कोहली से शादी करने वाली अनुष्का शर्मा लंदन चली गई हैं, जहां वो चकाचौंध और ग्लैमर से दूर एक शांत जीवन जी रही हैं। वे 2024 में भारत से बाहर चले गए थे लेकिन काम के सिलसिले में देश आते रहते हैं। साथ ही, पिछले कुछ महीनों से स्मृति मंधाना की लाइफ थोड़ी विवादों में रही, लेकिन अब सब ठिक है और वो काफी खुश है अपनी लाइफ में।