मनोरंजन

अपूर्वा मुखीजा ने क्यों छोड़ा ‘Lock Upp 2’? श्रेया कालरा-शिल्पा शिंदे का सपोर्ट करने के बाद किया बड़ा खुलासा

Lock Upp 2: 'द रेबेल किड' अपूर्वा मुखीजा ने 'लॉक अप 2' में अपनी भूमिका, ट्रोलिंग और शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा के समर्थन पर खुलकर बात की। जानिए उन्होंने ट्रोल्स को क्या जवाब दिया और शो को लेकर क्या बड़ा खुलासा किया।
2 min read
Jul 29, 2026
Lock Upp 2
अपूर्वा मुखीजा ने 'लॉक अप 2' में शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा का किया समर्थन (Instagram: lockupdate)

Lock Upp 2: 'द रेबेल किड' के नाम से फेमस कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा ने आखिरकार 'लॉक अप 2' में अपनी भूमिका और शो के बाद हुई ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ किया कि वो शो में कंटेस्टेंट नहीं है, बल्कि एक 'इन्फॉर्मर' के तौर पर गई थीं और उनका काम घर के अंदर माहौल बनाना और गेम में हलचल पैदा करना था। अपूर्वा ने ये भी बताया कि आखिर उन्होंने शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा का सपोर्ट क्यों किया।

शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा के समर्थन की बताई वजह

अपूर्वा मुखीजा ने Lock Upp 2 शो से बाहर आने से पहले खुलासा किया कि शिल्पा शिंदे को लेकर उनकी राय अच्छी नहीं थी, लेकिन घर के भीतर उनका व्यवहार देखने के बाद उनका नजरिया बदल गया। उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में भी शिल्पा ने कभी किसी कंटेस्टेंट को खाना देने से मना नहीं किया और सभी का ख्याल रखा। तो वहीं, श्रेया कालरा की तारीफ करते हुए अपूर्वा ने कहा कि वो जीतने के लिए पूरी शिद्दत से खेल रही हैं। उन्होंने कहा कि श्रेया शो जीतने की हकदार हैं और गेम को मजबूती से आगे बढ़ा रही हैं। बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में भी लिखा कि उनकी नजर में श्रेया कालरा या शिल्पा शिंदे में से किसी एक को शो जीतना चाहिए।

ट्रोलिंग पर पहली बार खुलकर बोलीं अपूर्वा

अब इबीसा में छुट्टियां मना रहीं अपूर्वा मुखीजा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ट्रोल्स को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि शो के कॉन्ट्रैक्ट की वजह से वो पहले अपनी सफाई नहीं दे सकती थीं। अपूर्वा के अनुसार, शो में उनकी जिम्मेदारी कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव पैदा करना और गेम को आगे बढ़ाना था। उन्होंने कहा कि कई बार कंटेस्टेंट लड़ाई करने से बचते थे, ऐसे में उन्हें खुद आगे बढ़कर बहस करनी पड़ती थी ताकि घर के भीतर गेम का माहौल बना रहे।

अपूर्वा ने कहा कि वो जानबूझकर लोगों से बहस करती थीं क्योंकि यही उनकी भूमिका थी। उनका कहना था कि एक कंटेस्टेंट के साथ विवाद होने पर उसका असर दूसरे खिलाड़ियों पर भी पड़ता था और इससे गेम में नई परिस्थितियां बनती थीं। दरअसल, ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "आप मुझे पसंद करें या नफरत करें, मुझे मेरा फैक्ट चेक मिल गया, मेरी रील्स मिल गईं और मैं इबीसा में हूं।"

'फुटेज लेने की जरूरत नहीं थी'

अपूर्वा ने उन आरोपों को भी खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि वो सिर्फ स्क्रीन टाइम पाने के लिए विवाद कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मेकर्स उन्हें खास भूमिका देकर शो में लाए थे, इसलिए उनकी मौजूदगी एपिसोड का अहम हिस्सा थी। ऐसे में उन्हें अलग से किसी की लाइमलाइट लेने की जरूरत नहीं थी।

बता दें, रितेश देशमुख और फराह खान द्वारा होस्ट किए जा रहे 'लॉक अप 2' का ग्रैंड फिनाले अगले सप्ताह होना है। शो में सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स जेल-थीम वाले घर में रहकर अलग-अलग टास्क पूरा करते हैं। विजेता को 1 करोड़ की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

Updated on:
29 Jul 2026 06:53 pm
Published on:
29 Jul 2026 03:29 pm