मनोरंजन

“एयरपोर्ट पर ही बैठकर रोने लगी थी”, वायरल किसिंग वीडियो पर अपूर्वा मुखीजा का छलका दर्द, बोलीं- पेरेंट्स ने भी देखी क्लिप

Apoorva Mukhija Video: फेमस कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा ने अपने बॉयफ्रेंड संग वायरल हुए किसिंग वीडियो पर एक लंबे अरसे बाद चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने भी यह देख लिया है, तो वह सदमे में वहीं रो पड़ी थीं।
2 min read
• •
Oct 07, 2026
apoorva mukhija video
अपूर्वा मुखीजा ने किसिंग वीडियो पर किया रिएक्ट (Photo Source- Instagram/the.rebel.kid)

Apoorva Mukhija React On Kissing Video: सोशल मीडिया की जानी-मानी कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा (Apoorva Mukhija), जिन्हें इंटरनेट पर 'द रेबेल किड' (The Rebel Kid) के नाम से जाना जाता है, इन दिनों काफी चर्चा में हैं। कुछ समय पहले उनके और उनके बॉयफ्रेंड, पॉपुलर डीजे (DJ) व पॉडकास्ट होस्ट अमीन जैज (Ameen Jazz) का एक पब से किसिंग वीडियो सामने आया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था। अब आखिरकार अपूर्वा ने इस पूरे विवाद और अपने वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ते हुए अपना दर्द बयां किया है।

अपूर्वा मुखीजा ने किसिंग वीडियो पर किया रिएक्ट

जहां कई लोगों और ट्रोल्स का मानना था कि यह क्लिप कपल की हालिया टर्की (Turkey) ट्रिप के दौरान की है, वहीं अपूर्वा ने साफ किया कि यह वीडियो असल में लगभग एक साल पुराना है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उस समय न तो उन्हें और न ही अमीन को इस बात का अहसास था कि उनका कोई प्राइवेट और पर्सनल पल चोरी-छिपे रिकॉर्ड कर रहा है।

सदमे में रो पड़ीं थीं अपूर्वा

हाल ही में अपने यूट्यूब (YouTube) वीडियो में उस भयानक पल को याद करते हुए अपूर्वा ने बताया कि वह टर्की से न्यूयॉर्क लौट रही थीं और लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उनका लेओवर था। फ्लाइट लेट होने के कारण जैसे ही उन्होंने अपना फोन चालू किया, तो मैसेजेस और कॉल्स की बाढ़ आ गई थी। हर कोई उनसे वायरल वीडियो को लेकर सवाल पूछ रहा था।

स्थिति तब और ज्यादा भयानक हो गई जब अपूर्वा को पता चला कि यह वीडियो उनके माता-पिता तक भी पहुंच चुका है। अपूर्वा ने बताया कि उनके पेरेंट्स को अमीन के साथ उनके रिश्ते की भनक तक नहीं थी। उन्होंने कहा, "यह पहली बार था जब मेरे माता-पिता ने वह वीडियो देखा। उन्हें पता ही नहीं था कि मेरा कोई बॉयफ्रेंड है। मेरे पास कुछ समझ नहीं आ रहा था, मेरा दिमाग पूरी तरह खराब हो चुका था।"

अपूर्वा ने हीथ्रो एयरपोर्ट के माहौल को याद करते हुए बताया कि एयरपोर्ट पर हजारों लोगों की मौजूदगी के बीच वह जमीन पर बैठकर फूट-फूटकर रोने लगी थीं। वह समझ नहीं पा रही थीं कि इस सिचुएशन को कैसे संभालें।

कैसी शुरू हुई थी अमीन और अपूर्वा की केमिस्ट्री?

अपूर्वा और अमीन के रिश्ते को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता पहले से ही बनी हुई थी। अपूर्वा पहली बार 2024 में अमीन के पॉडकास्ट 'अनट्रिगर्ड विद अमीनजैज़' (Untriggered with AmeenJazz) के एपिसोड 142 में नजर आई थीं, जब वह सिर्फ दोस्त थे। इसके बाद साल 2026 में रिलीज हुए एपिसोड 240 ('द अनसीन साइड ऑफ़ द रिबेल किड') में दोनों की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री ने सभी का ध्यान खींचा था। फैंस ने दोनों के क्यूट पलों के क्लिप्स वायरल कर दिए थे। हालांकि, इस प्राइवेट वीडियो के लीक होने के बाद अब यह कपल इंटरनेट पर हॉट टॉपिक बन गया है।

Updated on:
07 Oct 2026 10:52 am
Published on:
07 Oct 2026 10:25 am