मनोरंजन

जब रश्मि देसाई पर निकला एक्स ब्वॉयफ्रेंड अरहान खान का गुस्सा, इस तरह निकाली अपनी भड़ास

बिग बॉस का हर सीजन अपने आप में रोमांचक होता है। कई बार सीजन में ऐसे सेलेब्स आते हैं जो सिर्फ सुर्खियां बटोरते रह जाते हैं। हालांकि यह सुर्खियां कई बार अच्छे तो कई बार बुरे कारणों से होती हैं।

2 min read
arhaan_khan_and_rashmi_desai.jpg
arhaan khan and rashmi desai

बिग बॉस ने घर में आने वाले लगभग हर शख्स को मौका दिया है कि वह अपनी शख्सियत को सही तरीके से नेशनल स्टेज पर दिखा पाए। कई बार लोग इसका फायदा उठा पाते हैं तो कई बार नहीं। बिग बॉस 13 में ऐसे ही दो शख्स सीजन में शामिल हुए थे, जिसमें से एक हैं रश्मि देसाई तो दूसरे अरहान खान। हालांकि वो सीजन तो खत्म हो गया। अब सीजन 15 में एक बार फिर रश्मि देसाई वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शामिल हुई हैं।

रश्मि देसाई घर में आते ही अपने सरवाइवल के लिए गेम खेल रही हैं। बता दें कि सीजन 13 में रश्मि देसाई कुछ खास गेम नहीं खेल पाई थी। हालांकि इस सीजन में वो कई कारणों से चर्चा में रहीं थीं, जिसमें से एक कारण था अरहान खान। बता दें कि अरहान खान, रश्मि देसाई के एक् ब्वॉयफ्रेंड हैं औऱ बिग बॉस के घर में ही दोनों के रिश्ते कई कारणों से खत्म हो गए थे।

अब इसी के चलते अरहान खान ने रश्मि देसाई पर निशाना साधा है। हालांकि अरहान खान घर के बाहर हैं और रश्मि देसाई सीजन 15 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर अंदर हैं। रश्मि देसाई के पूर्व बॉयफ्रेंड अरहान खान ने एक बार फिर से रश्मि देसाई पर सोशल मीडिया पर निशाना साधा है। दरअसल अरहान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रश्मि का नाम लिखे बिना एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘आपको लगता है वो बदल गई हैं? नहीं डियर वो वही अटेन्शन और सहानुभूति लेने वाली लड़की हैं। इसी के साथ अरहान ने हैशटैग देते हुए लिखा, ‘ऐसी लड़की’ आपको पता होगा अगर आप जानते हैं तो’। इसी के साथ उन्होंने बिग बॉस 15 को टैग किया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिग बॉस 13 के दौरान अरहान खान और रश्मि देसाई काफी ज्यादा नजदीक आ गए थे, हालांकि वो पहले से एक दूसरे के काफी क्लोज थे, लेकिन बिग बॉस में रहने के दौरान दोनों के रिश्ते में दरार पड़ गई। बिग बॉस के होस्ट दबंग खान यानि कि सलमान खान ने खुद अरहान खान के कई राज पर से शो में पर्दा उठा दिया था जिसके बाद ही दोनों के रिश्ते खत्म हो गए थे।

अरहान खान और रश्मि देसाई ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन बिग बॉस के घर में अरहान खान को लेकर सलमान ने कई ऐसे खुलासे किए जिसके बाद इन दोनों का रिश्ता टूट गया। दोनों ने एक-दूसरे पर खूब निशाना साधा।

Published on:
16 Dec 2021 06:08 pm