टेक्नोलॉजी ने जहां लोगों का जीवन आसान किया है, तो वहीं इसमें कई खतरे भी इजाद किए हैं। डिजिटल वर्ल्ड का ऐसा ही एक खतरा है- हैकिंग। ये वो शब्द है जिससे हर आम इंसान से लेकर चर्चित हस्ती दूर भागना चाहती है। कारण है कि यह आपका बहुत कुछ आपसे छीनने की काबलियत रखता है। अब इस क्रम में बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया। जिसके बाद अब्राहम के सोशल मीडिया अकाउंट से सभी पोस्ट अचानक डिलीट हो गए। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी बड़े कलाकार का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ हो। इससे पहले भी कई सेलिब्रिटी के अकाउंट हैक किए जा चुके हैं। श्रुति हसन से लेकर बॉलीवुड के शहनशाह अमिताभ बच्चन तक इसका शिकार हो चुके हैं। जी हां इस लिस्ट में अनुपम खेर, अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, श्रुति हसन, फिल्म मेकर करण जौहर सहित नाम शामिल हैं।