मनोरंजन

मुझे पता है अरिजीत ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग… अरिजीत सिंह के इंडस्ट्री छोड़ने पर पलाश सेन का बयान हुआ वायरल

Euphoria Singer Palash Sen: प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने को लेकर अरिजीत सिंह की खबरों ने संगीत जगत में चर्चा का विषय बना दिया है। इंडस्ट्री छोड़ने की अफवाहों के बीच, सिंगर पलाश सेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी, जो काफी वायरल हो रहा है।

2 min read
Feb 02, 2026
अरिजीत सिंह संग सिंगर पलाश सेन (सोर्स: सिंगर्स के x अकाउंट द्वारा)

Euphoria Singer Palash Sen: फेमस सिंगर-कंपोजर पलाश सेन ने हाल ही में अरिजीत सिंह के फिल्म में प्लेबैक सिंगिंग से दूर जाने की खबरों पर अपनी राय दी, जिसमें पलाश सेन ने कहा कि वो अरिजीत के इस फैसले को पूरी तरह समझते हैं, क्योंकि वो खुद भी अपने करियर की शुरुआत में ऐसे ही दौर से गुजरे थे।

ये भी पढ़ें

OTT पर ‘धुरंधर’ ने 24 घंटे में मारी बाजी, Netflix पर हर शो और फिल्म को छोड़ा पीछे, किया सारे रिकॉर्ड ब्रेक

अरिजीत सिंह के इंडस्ट्री छोड़ने पर पलाश सेन ने किया समर्थन

पलाश सेन ने इंस्टाग्राम पर अपनी 2002 की फिल्म 'फिलहाल' से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें मेघना गुलजार ने निर्देशक के तौर पर डेब्यू किया था। इस फिल्म में संजय सूरी, तब्बू और सुष्मिता सेन भी लीड रोल में थे। बता दें, पलाश ने अपने पोस्ट में लिखा, "24 साल पहले आज ही के दिन या शायद 2 फरवरी को, एक एक्टर के तौर पर मेरी पहली फिल्म, फिलहाल, रिलीज हुई थी पर ये फ्लॉप रही और ज्यादातर क्रिटिक्स ने मुझे बुरा बताया और कई फिल्मी लोगों ने मुझे ट्रोल भी किया, लेकिन इन सब में एक मॉडल और एक्ट्रेस थी, जिसने मुझे लेक्चर दिया कि मुझे फिल्मों में एक्टिंग क्यों नहीं करनी चाहिए, जैसा कि और भी कई लोगों ने किया।"

इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म सिर्फ इसलिए की क्योंकि वो गुलजार साहब द्वारा लिखा एक गाना गाना चाहते थे और लेजेंडरी अनु मलिक द्वारा कंपोज किया जाना उनका दूसरा सपना था। पलाश ने कहा "मुझे अमेजिंग सुष, तब्बू और संजय के साथ काम करने का मौका मिला, ये मेरा इनाम था। आखिरकार, ऑसम मेघना के डायरेक्शन में काम करना मेरी जिंदगी का सबसे यादगार अनुभव रहा। आज मेरे पास खूबसूरत यादों के अलावा कुछ नहीं है और मुझे इस आगे की फिल्म पर बहुत गर्व है।"

पलाश ने एक मजेदार किस्सा शेयर किया

पलाश सेन ने अनुभव शेयर करने के बाद, अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले के बारे में बात की। उन्होंने लिखा, "सच तो ये है कि मुझे पता है कि मेरा भाई, अरिजीत फिल्म प्लेबैक क्यों छोड़ रहा है। मैं बहुत पहले वहीं था और मैंने अपना रास्ता चुना.. वो रास्ता, जिस पर मुझे पता है, अरिजीत अब चलेगा।"

इन सब मामलो के बीच, पलाश ने एक मजेदार किस्सा शेयर किया और कहा, 'उस साल मुझे सभी बेस्ट न्यूकमर अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया था, जिसमें फिल्मफेयर भी शामिल था बेशक मैंने कुछ नहीं जीता, लेकिन आप जानते हैं, इस देश के लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया, किसी ने भी न हंसा और न कुछ कहा सबने मुझे एक्सेप्ट किया।" बता दें, पलाश सेन का ये बयान अरिजीत सिंह के फैसले के पीछे की संभावित वजहों पर है, जो ये बताता है कि कैसे फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों को कई बार चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

Published on:
02 Feb 2026 12:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर