मनोरंजन

बंगाल चुनाव में Arijit Singh ने स्याही वाली उंगली दिखाने से किया इनकार, बोले- मैं यहां पब्लिसिटी के लिए नहीं

West Bengal Assembly Elections: बंगाल चुनाव के दौरान फेमस सिंगर अरिजीत सिंह ने स्याही लगी उंगली दिखाने से साफ इनकार कर दिया। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है ।

2 min read
Apr 24, 2026
बंगाल चुनाव में Arijit Singh ने स्याही वाली उंगली दिखाने से किया इनकार, बोले- मैं यहां पब्लिसिटी के लिए नहीं हूं
Arijit Singh (फोटो सोर्स: x)

West Bengal Assembly Elections: बॉलीवुड के सबसे फेमस और दिलों की धड़कन बने सिंगर अरिजीत सिंह 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में अपनी नागरिक जिम्मेदारी निभाने के लिए पत्नी कोयल रॉय के साथ मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज पहुंचे। इस दौरान उनका मजeकिया और विनम्र अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस उनकी इस अदा के दीवाने हो गए हैं।

मैं यहां पब्लिसिटी के लिए नहीं हूं कि अब उंगली भी दिखाऊ?

अरिजीत सिंह और कोयल रॉय पोलिंग बूथ पर हाथ में हाथ डाले साथ-साथ चलते हुए नजर आए। तो वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को उन्होंने विनम्रता से नमस्ते किया और मीडिया को देखकर मुस्कान दी। बता दें, इस पूरे वाकये के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिन्हें लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया।

इतना ही नहीं, वोट डालने के बाद जब पैप्स ने अरिजीत से कोई संदेश देने की गुजारिश की और कहा कि वे दूर से आए हैं, तो अरिजीत ने बंगाली में हंसते हुए जवाब दिया कि वोटिंग के बीच में संदेश देने से लोग उन्हें नेता समझने लगेंगे। ये सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। इसके बाद जब पैप्स ने स्याही लगी उंगली दिखाने को कहा तो अरिजीत ने मना कर दिया और कहा पोलिंग बूथ पर उनकी मौजूदगी ही सबसे बड़ा सबूत है। साथ ही, उन्होंने मजाक में कहा वोट तो डाल दिया, मैं यहां पब्लिसिटी के लिए नहीं हूं कि अब उंगली भी दिखाऊ? साथ ही उन्होंने मीडिया से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को जिम्मेदारी और गंभीरता से कवर करने की भी अपील की।

सब ठीक है और मतदान बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से हुआ

बता दें, अरिजीत सिंह (Arijit Singh) से पहले उनके पिता सुरिंदर सिंह भी उसी दिन मुर्शिदाबाद के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे और वोट डालने के बाद ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सब ठीक है और मतदान बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है।

इस साल 27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का ऐलान करके पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री को हैरान कर दिया था। हालांकि उन्होंने साफ किया कि संगीत बनाना बंद नहीं होगा। कुछ ही हफ्तों बाद उनका नया इंडिपेंडेंट सिंगल 'रैना' रिलीज हुआ जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। उन्होंने ये भी बताया कि पहले से रिकॉर्ड किए गए कई गाने आने वाले महीनों और शायद अगले साल तक रिलीज होते रहेंगे।

Published on:
24 Apr 2026 10:39 am
Also Read
View All