मनोरंजन

‘टी-शर्ट पहनोगी तो तलाक दे दूंगा’, धमकाने के बाद ट्रोलिंग पर फूटा दो पत्नियों वाले यूट्यूबर अरमान मलिक का गुस्सा

Youtuber Armaan Malik Controversy: यूट्यूबर अरमान मलिक ने हाल ही में अपने तलाक वाले बयान को लेकर सफाई पेश की है। उन्होंने पहली पत्नी के कपड़ों पर टिप्पणी करने के बाद अब क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

2 min read
Jun 12, 2026
Youtuber Armaan Malik Controversy
Youtuber Armaan Malik Controversy (सोर्स- @panjabi.billboard)

Youtuber Armaan Malik Controversy: सोशल मीडिया पर इन दिनों यूट्यूबर अरमान मलिक काफी सुर्खियों में हैं। अपनी फैमिली व्लॉग्स और निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले अरमान इस बार अपनी पत्नी के पहनावे पर की गई टिप्पणी के कारण लोगों के निशाने पर आ गए हैं। अब इस पर अरमान मलिक ने अपनी तरफ से सफाई पेश की है।

क्या है पूरा मामला?

विवाद तब शुरू हुआ जब उनके एक व्लॉग का हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में अरमान अपनी पत्नी पायल के कपड़ों को लेकर नाराजगी जताते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि शादी और बच्चों के बाद कई लोग खुद पर ध्यान देना छोड़ देते हैं, जबकि रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए खुद की देखभाल और व्यक्तित्व पर ध्यान देना जरूरी है।

वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोगों ने उनके बयान को महिलाओं के पहनावे और वैवाहिक रिश्तों से जोड़कर देखा। कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि अरमान ने पति-पत्नी के रिश्ते को केवल बाहरी रूप और कपड़ों से जोड़ने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर देखते ही देखते हजारों प्रतिक्रियाएं आने लगीं और यूट्यूबर की आलोचना शुरू हो गई।

सफाई देने के लिए सामने आए अरमान

लगातार बढ़ती आलोचनाओं के बाद अरमान मलिक ने एक नया वीडियो जारी कर अपनी बात साफ करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उनके बयान को अधूरा सुनकर गलत मतलब निकाला गया। उनके अनुसार, उनका मकसद किसी महिला का अपमान करना नहीं था, बल्कि यह बताना था कि शादी के बाद भी व्यक्ति को अपने व्यक्तित्व और आत्मविश्वास पर काम करते रहना चाहिए।

अरमान ने कहा कि उन्होंने केवल ये समझाने की कोशिश की थी कि खुद को व्यवस्थित रखना, सकारात्मक रहना और अपने जीवन में अनुशासन बनाए रखना रिश्तों को बेहतर बनाने में मदद करता है। उनका दावा है कि सोशल मीडिया पर केवल कुछ सेकंड की क्लिप वायरल कर दी गई, जबकि पूरी बात का संदर्भ अलग था। उन्होंने कहा, अगर कपड़े गंदे पहनेंगे तो क्लेश होगा और क्लेश होना ही तलाक होने की जड़ होता है। अरमान की मानें तो कुछ मंदबुद्धियों को उनकी बात समझ ही नहीं आई।

कौन हैं अरमान मलिक?

अरमान मलिक आज सोशल मीडिया की दुनिया का एक चर्चित नाम हैं। उनका वास्तविक नाम संदीप बताया जाता है। हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले अरमान ने कंटेंट क्रिएशन के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई। परिवार आधारित व्लॉग्स, निजी जीवन और अपनी दो पत्नियों पायल और कृतिका के साथ अपनी बड़ी फैमिली के लिए वो अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

Published on:
12 Jun 2026 02:17 pm