मनोरंजन

असम में बाढ़ से तबाही, 68 मौतों के बाद, पीड़ितों के लिए बॉलीवुड आया आगे, सोनाक्षी, गुरु रंधावा और पापोन ने की भावुक अपील

Assam Disaster: असम में भीषण बाढ़ से 68 लोगों की मौत और 11 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। पापोन, सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडनेकर, गुरु रंधावा और अन्य सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से राहत कार्यों में मदद की अपील की।
2 min read
Jul 27, 2026
Assam Flood
Assam Flood Relief statement on Bollywood stars (instagram-@BollywoodBubble)

Assam Flood: असम इस समय पिछले कई सालों के सबसे भीषण बाढ़ संकट का सामना कर रहा है। लगातार बारिश और बाढ़ ने राज्य के कई जिलों में भारी तबाही मचाई है। अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लाख से अधिक लोग इस आपदा से प्रभावित बताए जा रहे हैं। हजारों परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं और कई गांव अब भी पानी में डूबे हुए हैं। ऐसे मुश्किल समय में बॉलीवुड के कई स्टार्स राहत और जागरूकता अभियान का हिस्सा बनकर लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं।

पापोन बोले- 'प्लीज असम की ओर देखें'

असम के रहने वाले फेमस सिंगर पापोन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि असम में हर साल बाढ़ आती है, लेकिन इस बार की तबाही पहले से कहीं ज्यादा गंभीर है। साथ ही, पापोन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि असम को इस समय पूरे देश और दुनिया के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हजारों लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है और सभी को इंसानियत के नाते आगे आकर मदद करनी चाहिए। उन्होंने राहत कार्यों में योगदान देने और प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने की अपील भी की।

भूमि पेडनेकर ने साझा किया डोनेशन लिंक

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि असम की स्थिति बेहद चिंताजनक है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि प्राकृतिक आपदाओं के समय देश हमेशा एकजुट होकर मदद करता आया है। बता दें, भूमि ने एक भरोसेमंद राहत संगठन के लिए डोनेशन लिंक भी शेयर किया और लोगों से अपनी क्षमता के मुताबिक आर्थिक सहायता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में भोजन, बिस्तर, स्वच्छता सामग्री और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए तत्काल मदद की आवश्यकता है।

गुरु रंधावा, सोनाक्षी और सोहा ने भी बढ़ाया मदद का हाथ

सिंगर गुरु रंधावा ने भी बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि ये समय एकजुट होकर जरूरतमंदों की मदद करने का है। उन्होंने लोगों से प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और जल्द सामान्य स्थिति लौटने की प्रार्थना करने की अपील की।

तो वहीं, सोनाक्षी सिन्हा और सोहा अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए राहत कार्यों से जुड़ी प्रमाणित जानकारी शेयर की। सोनाक्षी ने बढ़ती मौतों, बड़े पैमाने पर विस्थापन और खेती को हुए नुकसान पर चिंता जताई, जबकि सोहा ने अपने फॉलोअर्स से विश्वसनीय राहत संस्थाओं के माध्यम से सहायता पहुंचाने का आग्रह किया। दरअसल, बॉलीवुड स्टार की इन अपीलों का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक असम के हालात की जानकारी पहुंचाना और राहत कार्यों के लिए सहयोग जुटाना है। राज्य में बचाव और पुनर्वास का काम जारी है और प्रभावित परिवारों को लगातार मदद पहुंचाई जा रही है।

Updated on:
27 Jul 2026 04:06 pm
Published on:
27 Jul 2026 04:05 pm
Also Read
View All
38 साल बाद, मिथुन चक्रवर्ती संग सुपरहिट गाने को याद कर भावुक हुईं मंदाकिनी, बोलीं- ‘कुछ गाने कभी फीके नहीं पड़ते’

‘राणा जी माफ करना गलती मारे से हो गई’, गाने के टीजर में माहिरा शर्मा के टैटू ने खींचा फैंस का ध्यान, बोले- ‘क्या ये असली है?’

‘ये सिर्फ कोई अपने पति या बॉयफ्रेंड के लिए करता है’ हर्षद चोपड़ा हुए थे बाहर तो उनकी बेडशीट ओढ़कर सोईं शिवांगी, भड़के लोग

यशस्वी जायसवाल और मृणाल ठाकुर की उड़ी डेटिंग की अफवाहें, वीडियो पर फैंस ने किए कमेंट

‘पीएम मोदी लोकतंत्र से बने हैं’, नसीरुद्दीन शाह के वीडियो पर उठे सवाल, इंफ्लूएंसर ने 1857 और परदादा का जिक्र कर साधा निशाना