27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘राणा जी माफ करना गलती मारे से हो गई’, गाने के टीजर में माहिरा शर्मा के टैटू ने खींचा फैंस का ध्यान, बोले- ‘क्या ये असली है?’

Mahira Sharma Instagram: माहिरा शर्मा के नए गाने 'Rana Ji 2.0' के टीजर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। रीक्रिएटेड गाने के साथ उनके टैटू ने फैंस का ध्यान खींचा, जबकि कई यूजर्स ने ओरिजिनल गाने और अमरीश पुरी को याद करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।
2 min read
Google source verification
Mahira Sharma New Song

Mahira Sharma New Song (Instagram-instantbollywood)

Mahira Sharma New Song: एक्ट्रेस माहिरा शर्मा एक बार फिर अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग गाने 'Rana Ji 2.0' का टीजर शेयर किया है, जिसके बाद इंटरनेट पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। ये गाना फिल्म 'करण अर्जुन' का फेमस सॉग 'मुझको राणा जी माफ करना' का रीक्रिएटेड वर्जन है, जिसे तनिष्क बागची ने नए अंदाज में पेश किया है।

पुराने गाने को रीक्रिएट करने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस

बता दें, टीजर रिलीज होते ही फैंस की नजर सिर्फ गाने पर ही नहीं, बल्कि माहिरा शर्मा के लुक पर भी टिक गई। खासकर उनके कमर पर बने टैटू ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में पूछा कि क्या ये टैटू असली है या सिर्फ म्यूजिक वीडियो के लिए बनाया गया है। हालांकि, एक्ट्रेस की ओर से इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

'Rana Ji 2.0' के टीजर पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों ने माहिरा शर्मा के लुक और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की, जबकि कुछ यूजर्स ने पुराने गाने को रीक्रिएट करने पर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, " क्यूं गाने बर्बाद कर रहे है ये लोग ", तो वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, " गलती तो अब डायरेक्टर से हो गई" तो वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "Not worth without our legend Rana Ji (Amrish Puri Saab), can't compete with the original one." कई यूजर्स ने कहा कि मूल गाने और अमरीश पुरी की मौजूदगी को दोहराना आसान नहीं है।

रीक्रिएटेड गानों पर फिर छिड़ी बहस

'Rana Ji 2.0' के टीजर के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर पुराने सुपरहिट गानों के रीक्रिएशन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कुछ यूजर्स नए अंदाज को पसंद कर रहे हैं, जबकि कई लोग मानते हैं कि क्लासिक गानों की मौलिकता को बरकरार रखा जाना चाहिए। फिलहाल, गाने का टीजर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और रिलीज से पहले ही इसे लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता के साथ-साथ बहस भी देखने को मिल रही है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग