
August Movie Releases 2026: अगस्त का महीना सिनेमा लवर्स के लिए किसी फिल्मी फेस्टिवल से कम नहीं होने वाला है। इस महीने अलग-अलग भाषाओं और जॉनर की कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। सनी देओल, यश, इमरान हाशमी, सूर्या, दुलकर सलमान और श्रद्धा कपूर जैसे सितारों की मोस्ट अवेडेट फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। इसमें मजेदार बात ये है कि 14 अगस्त को कई बड़ी फिल्मों की सीधी टक्कर देखने को मिलेगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद है।
अगस्त की शुरुआत 7 अगस्त को अमित राय के डायरेक्शन में बनी 'ओह माई डॉग' से होगी। पंकज त्रिपाठी, पवन मल्होत्रा, राजेश कुमार, गीता अग्रवाल शर्मा और माही राय अभिनीत ये फैमिली थ्रिलर एक छोटे बच्चे और एक आवारा कुत्ते के रिश्ते पर बेस्ड है। कहानी तब रोमांचक मोड़ लेती है, जब इलाके से कुत्तों के गायब होने का सिलसिला शुरू होता है। इसके साथ ही, इसी दिन तेलुगु हॉरर-कॉमेडी 'कोरियन कनकराजू' भी रिलीज होगी। मेरलापाका गांधी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण तेज, रितिका नायक, सत्या अक्कला और दक्षा नागरकर लीड रोल में हैं।
14 अगस्त को तीन बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होंगी। इनमें सबसे फेमस है राजकुमार संतोषी की 'बंटवारा 1947', जिसमें सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह लीड रोल में हैं। आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौर की मानवीय त्रासदी को पर्दे पर दिखाएगी।
इसी दिन इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' भी रिलीज होगी। बता दें, नितिन कक्कड़ के डेयरेक्श में बनी इस फिल्म में दिशा पटानी और शबाना आजमी भी नजर आएंगी। ये 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है। 14 अगस्त को ही सूर्या स्टारर 'विश्वनाथ एंड संस' भी सिनेमाघरों में आएगी। वेंकी एटलुरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ममिता बैजू, अनिल कपूर, रवीना टंडन, राधिका सरथकुमार, भवानी श्री, काली वेंकट और नासर भी लीड रोल में हैं। इसके बाद 20 अगस्त को मलयालम स्टार दुलकर सलमान एक्शन थ्रिलर 'आई एम गेम' के साथ बड़े पर्दे पर लौटेंगे। नहास हिदायत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संयुक्ता विश्वनाथन, मिस्किन, कथिर, एंटनी वर्गीस, कयाडू लोहार और विनय फोर्ट भी नजर आएंगे।
कई बार टलने के बाद यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' आखिरकार 26 अगस्त को रिलीज होगी। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी लीड रोल में हैं।
अगस्त के लास्ट में यानी 28 अगस्त को 'इथा' की रिलीज के साथ होगा। ये मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित बायोपिक है। फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल निभा रही हैं। उनके साथ रणदीप हुड्डा, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब, नाना पाटेकर, सिद्धार्थ जाधव, अनंत जोशी और उल्का गुप्ता भी दिखाई देंगे। बता दें, अलग-अलग जॉनर और बड़े सितारों से सजी इन फिल्मों के साथ अगस्त का महीना इस साल का सबसे व्यस्त और रोमांचक सिनेमाई महीना साबित हो सकता है।