मनोरंजन

‘रामायण’ के आगे फीका पड़ा Avengers: Doomsday का VFX, फैंस बोले- रणबीर की फिल्म बेवजह हो रही ट्रोल

Ramayana VS Avengers Doomsday VFX: मार्वल की 'Avengers: Doomsday' के पहले लुक के बाद VFX और CGI को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने इसकी तुलना रणबीर कपूर की 'रामायण' से करते हुए भारतीय फिल्म के विजुअल्स को बेहतर बताया, जबकि कुछ ने इस तुलना को सही नहीं माना।
2 min read
Jul 21, 2026
Avengers: Doomsday And Ramayana
Avengers: Doomsday And Ramayana(Instagram:andyparkart/X-@WorldOfRamayana)

Ramayana VS Avengers Doomsday VFX: मार्वल स्टूडियोज की मोस्टअवेटेड फिल्म 'Avengers: Doomsday' का पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई। जहां एक ओर रॉबर्ट डाउनी जूनियर की डॉक्टर डूम के रूप में वापसी ने फैंस का उत्साह बढ़ाया, तो वहीं कई यूजर्स फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और CGI से प्रभावित नहीं दिखे। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसकी तुलना नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' से करते हुए दावा किया कि भारतीय फिल्म के शुरुआती विजुअल्स ज्यादा बेहतर नजर आए।

VFX को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

फिल्म का पहला लुक जारी होने के बाद X और Reddit जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई यूजर्स ने ट्रेलर के VFX और CGI की ट्रोलिंग की। इस पर कुछ दर्शकों का कहना था कि कई सीन अधूरे और कम गुणवत्ता वाले लगे, जबकि कुछ ने इसे मार्वल की पिछली फिल्मों 'Avengers: Infinity War' और 'Avengers: Endgame' के तौर से कमजोर बताया। बता दें,
कुछ यूजर्स ने ये भी कमेंट की कि ट्रेलर में ग्रीन स्क्रीन और विजुअल इफेक्ट्स पूरी तरह पॉलिश्ड नहीं दिख रहे हैं। तो वहीं कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि CGI पहले जैसी प्रभावशाली नहीं रही।

'रामायण' से तुलना ने छेड़ी नई बहस

VFX पर चर्चा के बीच सोशल मीडिया पर नितेश तिवारी की 'रामायण' भी ट्रेंड करने लगी। कई यूजर्स ने दावा किया कि जब 'रामायण' की शुरुआती झलक सामने आई थी, तब उसके विजुअल्स की कड़ी आलोचना की गई थी, जबकि 'Avengers: Doomsday' के VFX पर उतनी तीखी प्रतिक्रिया नहीं देखने को मिल रही है। साथ ही, कुछ यजर्स ने इसे दोहरा मापदंड बताते हुए कहा कि भारतीय फिल्मों की छोटी-छोटी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है, जबकि हॉलीवुड फिल्मों के VFX पहलुओं को अपेक्षाकृत कम आलोचना झेलनी पड़ती है।

हर कोई तुलना से सहमत नहीं

हालांकि, सभी दर्शक इस तुलना से सहमत नहीं हैं। कई यूज़र्स का कहना है कि 'रामायण' ने शुरुआत से ही विश्वस्तरीय VFX का वादा किया था और अपने विजुअल्स को फिल्म की सबसे बड़ी खासियत बताया है। ऐसे में दर्शकों की उम्मीदें भी उसी स्तर की हैं और फिल्म का मूल्यांकन उसी आधार पर किया जाएगा। इन यूजर्स का ये भी कहना है कि 'Avengers: Doomsday' के VFX की आलोचना हो रही है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि दोनों फिल्मों की तुलना एक जैसे पैमानों पर की जा सकती है।

बड़े पैमाने पर तैयार हो रही है 'रामायण'

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे फिल्मों में शामिल है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स का जिम्मा ऑस्कर विजेता स्टूडियो DNEG के पास है, जिसने 'Dune' और 'Interstellar' जैसी फिल्मों पर काम किया है। जबकि म्यूजिक हैंस जिमर और ए.आर. रहमान ने दिया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं।

Updated on:
21 Jul 2026 05:28 pm
Published on:
21 Jul 2026 05:09 pm