
'धुरंधरः द रिवेंज' का क्लाइमैक्स सीन सोशल मीडिया पर वायरल (फोटो सोर्स: X)
Dhurandhar 2 Major Iqbal Death Scene: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर' का दूसरा हिस्सा 'धुरंधरः द रिवेंज' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शोर और सीटीयां बजनी शूरू हो गई है। बता दें, रिलीज के सिर्फ 2 दिनों में ही इस फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर लिया है, जिसमें पेड प्रीव्यू से हुई कमाई भी शामिल है। तीसरे दिन तक इसकी कमाई 400 करोड़ के करीब पहुंच गई है। फिल्म के हर सीन और किरदार सोशल मीडिया पर दर्शकों की सुर्खियों में बने हुए हैं।
फिल्म 'धुरंधरः द रिवेंज' में रणवीर सिंह ने हमजा का रोल निभाया है, जिसकी एक खास क्लाइमैक्स सीन सोशल मीडिया पर मीम के रूप में वायरल हो रही है। बता दें, इस सीन में हमजा, मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) को आग के हवाले कर देता है। इस सीन ने कई दर्शकों के जहन में 19 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म 'ओम शांति ओम' का वो यादगार पल ताजा कर दिया है, जहां अर्जुन रामपाल का किरदार माइक मेहरा दीपिका पादुकोण के किरदार शांतिप्रिया को आग में झुलसाकर और तड़पा-तड़पा कर मार देता है।
बता दें, सोशल मीडिया पर इस कनेक्शन को लेकर कई फनी वीडियो और पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिनमें कहा गया है कि अब रणवीर सिंह ने दीपिका का बदला ले लिया है, लेकिन दोनों फिल्मों की कहानी अलग है और अर्जुन रामपाल की भूमिका को लेकर ये मुकाबला दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
अगर फिल्म 'धुरंधर 2' की बात करें तो दिसंबर 2025 से ही दर्शक इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने जहां क्रिटिक्स से सराहना पाई है, तो वहीं दूसरी ओर दर्शकों ने भी खूब पसंद किया है। फिल्म की कामयाबी ने पूरे बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री के स्टार्स को भी प्रभावित किया है, जो रणवीर सिंह और फिल्म की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
बता दें, ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि 'धुरंधरः द रिवेंज' ने अपने दमदार किरदारों, अच्छी कहानी और एक्शन के जरिए दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली है। फिल्म की कामयाबी से ये साबित हो गया है कि अच्छी कहानी और परफॉर्मेंस से भरी फिल्में हमेशा रिलीज के बाद सनसनी मचा देती हैं।
Updated on:
22 Mar 2026 07:39 am
Published on:
22 Mar 2026 07:39 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
