मनोरंजन

बालिका वधु फेम नेहा मार्दा के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने प्री-मेच्योर बबी गर्ल को दिया जन्म

Neha Marda Blessed with Baby Girl : सीरियल बालिका वधु में गहना का किरदार निभाकर घर घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस नेहा मार्दा के घर पर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। उन्होंने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। हालांकि उनकी बेटी प्री मेच्योर है, जिसके चलते उसको अभी हाॅस्पिटल में रखा जाएगा।
2 min read
Apr 08, 2023
balika_vadhu_fame_neha_marda_blessed_with_premature_baby_girl_after_admitted_in_hospital_for_complications.png

टीवी सीरियल की फेमस बहू नेहा मार्दा (Neha Marda) की रियल लाइफ में एक बड़ी खुशखबरी आई है। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने बताया था कि वे प्रेग्नेंट हैं। बीते दिनों कुछ दिक्कतों के चलते उनके अचानक हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी जिसके बाद फैंस काफी परेशान हो गए थे। वहीं अब खबर है कि नेहा ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। लेकिन उनकी डिलीवरी प्री-मेच्योर है। बताया जा रहा है कि अभी बच्ची हॉस्पिटल में भी भर्ती है। वहीं इस खबर के आते ही उनके फैंस काफी खुश हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा मार्दा को करीब एक सप्ताह पहले कोलकाता में एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने एक प्री-मेच्योर बेबी गर्ल को जन्म दिया है। फिलहाल एक्ट्रेस ठीक हैं। उनकी बेटी भी बिल्कुल ठीक है। मीडिया से बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद से ही उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या हो रही थी। 5वें महीने तक उन्हें और भी ज्यादा परेशानी होने लगी।

नेहा ने आगे बताया कि उन्हें पहले ही अंदेशा हो गया था कि उनक प्रेग्नेंसी में कुछ काॅम्पलिकेशन आने वाले हैं लेकिन अब सब सही हो गया है। हालांकि प्री-मेच्योर होने के चलते उनकी बेबी गर्ल को अभी हॉस्पिटल में डाॅक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा।

गौरतलब है कि नेहा मार्दा ने साल 2012 में पटना के बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल से शादी की और अपनी शादी के 10 साल बाद अपने बच्चे को स्वागत किया है। उनके वर्क की बात करें तो एक्ट्रेस ने कई शोज में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। उन्होंने फेमस सीरियल 'बालिका वधु' में गहना का किरदार निभाया था जिसके बाद वो घर-घर में फेमस हो गईं। नेहा कई सालों तक इस शो का हिस्सा रहीं और अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया।

Published on:
08 Apr 2023 10:16 am