Ramayana: हाल ही में रामायण के लक्ष्मण का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी भगवान हनुमान के भक्त हैं। इस दावे ने नेटिजन्स के बीच भारी चर्चा शुरु कर दी है और कई बाते बननी शुरू हो गई है।
Ramayana: एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण (Ramayana) इस साल के मच अवेटेड प्रोजेक्ट्स में से एक है। फिल्म का पहला हिस्सा इस साल दिवाली के अवसर पर रिलीज होगा, जिससे रामायण काफी सुर्खिंयो में है। इस बीच, 'रामायण' टीवी सीरियल में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले जाने-माने स्टार सुनील लहरी ने लोगों को हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते नजर आए और काफी बाते भी शेयर की, तो आइए जानते है क्या क्या कहा उन्होंने…
एक्टर सुनील लहरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बजरंग बली की स्तुति करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते है कि वे खुद संकट मोचन हनुमान मंदिर गए थे और वहां देश और दुनिया की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हनुमान जी संकट हरते हैं और वे पूरी उम्मीद करते हैं कि उनकी प्रार्थनाएं स्वीकार होंगी और हम सभी इस समय की मुश्किलों से बाहर निकल पाएंगे।
दरअसल, इस वीडियो में सुनील लहरी ने एक और मजेदार बात कही कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama) भी हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त है और उन्हें अपने दिल के करीब रखते हैं। उन्होंने सभी दर्शकों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए खुश, स्वस्थ और प्रसन्न रहने का आशीर्वाद भी दिया।
बता दें, कि रामायण भारतीय टेलीविजन इतिहास का सबसे फेमस धारावाहिक माना जाता है। इस सीरीज का निर्देशन फेमस फिल्मकार रामानंद सागर ने किया था। इसमें अरुण गोविल ने भगवान राम, दीपिका चिखलिया ने माता सीता, अरविंद त्रिवेदी ने रावण और दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वे कई लोकप्रिय टीवी शो और फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनके बॉलीवुड करियर की शुरुआत 1980 में 'द नक्सेलाइटस' फिल्म से हुई थी। इस अवसर पर उनकी ये भावपूर्ण अपील और शुभकामनाएं भक्तों के बीच खूब सराही जा रही हैं।