
पवन सिंह और अंजलि राघव (फोटो सोर्स: X @ani_digital के अकाउंट के द्वारा)
Bhojpuri Actor Pawan Singh: हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव ने भोजपुरी अभिनेता-सिंगर पवन सिंह के खिलाफ हरियाणा स्टेट विमेंस कमीशन में अपनी शिकायत वापस ले ली है और ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पवन सिंह ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। हालांकि, अंजलि ने कहा है कि पवन सिंह की सोशल मीडिया टीम के कुछ सदस्यों के खिलाफ उनका मामला अब भी जारी रहेगा। इन पर अंजलि के बारे में गलत और अपमानजनक बाते फैलाने के आरोप भी लगे हैं।
अंजलि फरीदाबाद में कमीशन की चेयरपर्सन रेणु भाटिया के सामने गुरुवार, 2 अप्रैल को पेश हुईं और उन्होंने बताया कि वे अब पवन सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहतीं और केस वापस लेना चाहती हूं। इस दौरान पवन सिंह खुद सुनवाई में मौजूद नहीं थे। कमीशन ने अंजलि के फैसले को ध्यान में रखते हुए उनका नाम केस से हटा दिया और बाकियों के खिलाफ जांच की मांग की है।
इसके बाद भी, अंजलि ने आरोप लगाया कि पिछले साल लखनऊ में एक स्टेज शो के बाद पवन सिंह की पीआर टीम ने उनकी फोटोज, वीडियो और प्राइवेट नंबर गलत तरीके से कई पोर्नोग्राफिक वेबसाइटों पर अपलोड कर दिए। इससे उन्हें मानसिक ठेस उठाना पड़ा, लेकिन अब एक्ट्रेस ने टीम के 3 सदस्य- भिवांशु, आकाश और एक अन्य व्यक्ति का नाम लेकर उनकी खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कमीशन ने अब इन्हें केस में जोड़ा है और उनसे जवाब भी मांगा है। बता दें कि अगली सुनवाई 6 अप्रैल को पंचकूला में होगी, जहां सभी पक्षों को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया गया है, जो बेहद जरूरी होगी।
ये विवाद पिछले साल लखनऊ में पवन सिंह के गाने "सैंया सेवा करे" के प्रमोशनल इवेंट से दौरान घटित हुआ और इस कार्यक्रम के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें साड़ी पहनी अंजलि अपनी कमर पर पवन सिंह का हाथ देख असहज दिखी थी। इस घटना के बाद ऑनलाइन आलोचना हुई और अंजलि ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए उन्होंने कहा कि वे परेशान हैं और अब भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी।
बता दें, पवन सिंह ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी में माफी मांगी। उनका कहना था कि उनका कोई गलत इरादा नहीं था और यदि उनकी हरकत से किसी को दुःख पहुंचा है तो वे क्षमा चाहते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि इस घटना के बारे में जानकर उन्हें दुख हुआ और वे कभी किसी को अपमानित करने का मन नहीं रखते।
Updated on:
03 Apr 2026 01:22 pm
Published on:
03 Apr 2026 01:21 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
