
फिल्म 'रामायण' (फोटो सोर्स: X @Freak4Flims इंस्टाग्राम के अकाउंट के द्वारा)
Ramayana teaser reviews: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की नई फिल्म 'रामायण' (Ramayana) का टीजर हनुमान जयंती से पहले ही इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है और चर्चा में भी है। बता दें, इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की कमान नमित मल्होत्रा के हाथ में है। फिल्म में रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, यश और सनी देओल भी लीड रोल में नजर आने वाले है। हाल ही में लॉस एंजेलिस में इस टीजर की एक स्पेशल स्क्रीनिंग हुई है, जहां दर्शकों ने इसे काफी सराहा।
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी टीम के साथ लॉस एंजिल्स में हैं और वहीं फिल्म के निर्माताओं ने 'रामायण' का पहला टीजर भारत के बजाय सात समंदर पार अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रिलीज कर दिया, जिसमें सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि भारतीय दर्शक, जो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो अब काफी गुस्से में है, लेकिन अब भारतीयों का भी टीजर देखने का इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि कुछ घंटे पहले इसे भारत में भी रिलीज कर दिया गया है और इसके टीजर को रिलीज करते ही सारे धर्म के दीवार टूटते नजर आई है, क्योंकी सभी दर्शक इसके मुरीद हो गए है और तारीफे कर रहे है।
अगर इसके व्यूअरशिप की बात करें तो, कुछ ही घंटे में 1,510,981 से भी ज्यादा व्यूज पार कर चुके है। चाहे वो हिन्दू हो या मुस्लिम सभी के सर पर धुरंधर का खुमार छोड़ रामायण का जादू चढ़ते दिख रहा है। दर्शक इसकी लाजवाब VFX और दमदार सीन को देख काफी उत्साहित है। तो वहीं दूसरी ओर भारतीय फिल्म होने के बावजूद विदेश को दी गई इस प्राथमिकता ने फैंस की भावनाओं को ठेस भी पहुंचाई है।
फिल्म 'रामायण' का टीजर फैंस द्वारा बहुत ही रोमांचक और मजेदार बताया जा रहा है। इसके दमदार विजुअल्स, बड़े सेट्स और पावरफुल बैकग्राउंड म्यूजिक ने सभी का ध्यान खींचा है। बता दें, फिल्म 5 हजार साल पुराने महाकाव्य रामायण की कहानी पर बेस्ड है और इसे दिवाली 2026 के मौके पर 2 पार्ट में रिलीज किया जाएगा और दूसरा भाग दिवाली 2027 को रिलीज होगा। फैंस और फिल्म प्रेमी अब इस फिल्म के टीजर के ऑफिशियली रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Updated on:
02 Apr 2026 12:33 pm
Published on:
02 Apr 2026 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
