मनोरंजन

Salman को इंप्रेस करने के चक्कर में कर लिया Kiss, जानें कौन है ये Actress

पॉपुलर शो 'बिग बॉस' में कॉमेडियन भारती सिंह पहुंच गई हैं।

less than 1 minute read
salman_khan.jpg

पॉपुलर शो 'बिग बॉस' में कॉमेडियन भारती सिंह पहुंच गई हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें वह सलमान खान के साथ रोमांटिक डांस करते हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सलमान खान को किस भी किया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह शो में 'साथिया तूने क्या किया' गाने पर एंट्री मारती हैं। वह इस गाने पर सलमान के साथ रोमांटिक डांस करती हैं। भारती डांस करते-करते सलमान खान को सबके सामने किस कर लेती हैं और उन्हें गुदगुदी करने लगती हैं, जिससे सलमान हंसने लगते हैं।

बता दें कि भारती सिंह ने अपना वजन कम कर लिया है। हाल ही में भारती सिंह ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसमें वह पति हर्ष के साथ पोज देते नजर आईं। भारती सिंह इन तस्वीरों में काफी स्लिम दिख रही हैं।

Updated on:
21 Nov 2021 10:29 pm
Published on:
21 Nov 2021 10:27 pm