25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘लव एंड वॉर’ में आलिया भट्ट का नया लुक देख भड़के यूजर्स, बोले- ‘AI से बनाया है क्या?’ ‘टॉक्सिक’ और ‘बॉम्बे वेलवेट’ से हुई तुलना

Love and War First Look: ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। यूजर्स ने उनके लुक की तुलना ‘टॉक्सिक’ और ‘बॉम्बे वेलवेट’ से की।
2 min read
Google source verification
Alia Bhatt Love and War

‘लव एंड वॉर’ का आलिया भट्ट वाला पोस्टर आया सामने (सोर्स: X-@Cine_vichaar)

Alia Bhatt Viral Look: संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर फैंस के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्सुकता है। रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक के बाद अब फिल्म से आलिया भट्ट का लुक सामने आया है। हालांकि, रणबीर के पोस्टर को जहां सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, वहीं आलिया के फर्स्ट लुक पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही हैं। कुछ लोगों ने उनके लुक की तुलना ‘टॉक्सिक’ और ‘बॉम्बे वेलवेट’ जैसी फिल्मों से कर दी है।

कैबरे डांसर लुक में नजर आईं आलिया

आलिया के फर्स्ट-लुक पोस्टर में वह मैजेंटा-रेड आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने क्रॉप टॉप के साथ थाई-हाई स्लिट वाली स्कर्ट पहनी है। उनके लुक को एक बड़े पंखों वाले हेडपीस के साथ पूरा किया गया है, जो कैबरे डांसर के लुक की याद दिलाता है।

पोस्टर सामने आते ही आलिया का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। जहां कुछ फैंस ने उनके लुक की तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स को यह खास पसंद नहीं आया।

‘टॉक्सिक’ और ‘बॉम्बे वेलवेट’ से हुई तुलना

रेडिट पर कुछ यूजर्स ने आलिया के पोस्टर को देखकर इसकी तुलना कियारा आडवाणी की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से की। एक यूजर ने लिखा कि आलिया का लुक ‘टॉक्सिक’ की नादिया जैसा लग रहा है। एक अन्य यूजर ने इसे ‘बॉम्बे वेलवेट’ से जोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी।

एक यूजर ने तो पोस्टर को ‘टॉक्सिक प्लस बॉम्बे वेलवेट’ जैसा बताया। वहीं, कुछ लोगों ने पोस्टर के लुक और एडिटिंग पर भी सवाल उठाए और दावा किया कि यह काफी ज्यादा एडिटेड या एआई से बनाया हुआ लग रहा है। हालांकि, ये सोशल मीडिया यूजर्स की राय हैं और मेकर्स की तरफ से पोस्टर को लेकर ऐसी कोई पुष्टि नहीं की गई है। एक अन्य कमेंट में आलिया के पोस्टर की तुलना कियारा आडवाणी के ‘टॉक्सिक’ पोस्टर से करते हुए लिखा गया कि दोनों लुक में बहुत कम अंतर है। कुछ यूजर्स ने आलिया के लुक को ‘टॉक्सिक’, ‘बॉम्बे वेलवेट’ और ‘एनिमल’ का मिक्स बताया।

रणबीर के लुक को मिला था अलग रिस्पॉन्स

आलिया भट्ट से एक दिन पहले फिल्म से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। पोस्टर में रणबीर विंटेज कार चलाते नजर आए। उन्होंने सफेद टी-शर्ट और चश्मा पहना था और उनके बाल शॉर्ट बज कट में थे।

पोस्टर की एक खास डिटेल ने भी ध्यान खींचा। रणबीर का एक हाथ स्टीयरिंग पर था, जबकि दूसरे हाथ पर चोट और खून दिखाई दे रहा था। रणबीर के लुक पर सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं, जबकि आलिया के पोस्टर ने यूजर्स के बीच बहस छेड़ दी।

रणबीर-आलिया के साथ विक्की कौशल भी आएंगे नजर

‘लव एंड वॉर’ में संजय लीला भंसाली एक बार फिर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ काम कर रहे हैं। रणबीर के साथ यह भंसाली का ‘सांवरिया’ के बाद दूसरा प्रोजेक्ट है, जबकि आलिया के साथ वह ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद फिर साथ आए हैं। फिल्म में विक्की कौशल भी अहम भूमिका में हैं और यह उनके साथ भंसाली का पहला सहयोग है।

फिल्म की कहानी को फिलहाल काफी हद तक गोपनीय रखा गया है। हालांकि, सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक पीरियड रोमांटिक वॉर ड्रामा है। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर और विक्की कौशल फिल्म में भारतीय वायुसेना के अधिकारियों की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि आलिया का किरदार उनकी जिंदगी से जुड़ता है। संजय लीला भंसाली और इला बेदी दत्ता ने फिल्म की कहानी लिखी है। फिल्म में सुप्रिया पाठक भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग