मनोरंजन

Bigg Boss 16 : फिनाले से पहले अब्दू रोजिक की हुई घर से छुट्टी, फूट-फूटकर रोए शिव और साजिद खान

Abdu Rozik Eviction : बिग बॉस 16 से अब्दू रोजिक का सफर खत्म हो चुका है। अपकमिंग एपिसोड में अब्दू घर से बाहर जाते हुए नजर आए हैं। शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें अब्दू के जाने के बाद घर वाले काफी इमोशनल हो गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 14 Jan 2023, 11:54 AM IST
bigg_boss_16_abdu_rozik_gets_evicted_before_finale_shiv_thakare_sajid_khan_get_emotional.jpg
Abdu Rozik Evicted in Bigg Boss 16 House

Bigg Boss 16 Update : टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) अब फिनाले से कुछ ही दूर है। इस बीच शो के कंटेस्टेंट्स को बड़ा झटका लगने वाला है। हाल ही में शो का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो सामने आया है। जिसमें दिखाया गया है कि घर के सबसे क्यूट कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक (Abdu Rozik Evicted) को फिनाले से पहले बेहर कर दिया गया है। वीडियो में अब्दू रोजिक घर से बाहर आते नजर आए हैं। उनके अचानक हुए एविक्शन से शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और साजिद खान (Sajid Khan) को फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया। वहीं फैंस भी अब्दू के एविक्शन से काफी इमोशनल होने वाले हैं।

बता दें कि बिग बॉस फैन क्लब पर लगातार ऐसी खबरें आ रही थीं कि अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) फिनाले से पहले ही शो से बेघर होने वाले हैं। वहीं अब हालिया रिलीज हुए बिग बॉस प्रोमो (Bigg Boss Latest Promo) में यह बात क्लीयर हो गई है कि बिग बॉस में अब्दू रोजिक की जर्नी खत्म हो गई है। प्रोमो में बिग बॉस कहते हैं कि 16वें सीजन में ये पहली बार हो रहा है। इसके बाद अब्दू टनल की तरफ जाते हैं। हालांकि निम्रत कौर उनसे कहती हैं अब्दू रुको अभी। इसके बाद सभी घरवाले टनल के पास आकर खड़े हो जाते हैं।

शो के कंटेस्टेंट्स के साथ ही फैंस को भी ऐसा लगा कि शायद हमेशा की तरह ये बिग बॉस का प्रैंक हो हो सकता है। सभी इंतजार करते रहते हैं कि कुछ अनाउंसमेंट होगा लेकिन फिर अब्दू रोजिक बिग बॉस हाउस से बाहर चले जाते हैं। उनके जाते ही घर के सभी लोग काफी इमोशनल हो जाते हैं। खासतौर पर शिव, साजिद खान और टीना दत्ता को फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है।

बता दें कि बिग बॉस 16 के पूरे सीजन में पहली बार देखा गया है कि जब साजिद खान किसी कंटेस्टेंट के लिए इतना इमोशनल होते दिख रहे हैं। जाहिर है कि घर में अब्दू रोजिक और साजिद खान खास बॉन्ड शेयर करते हैं। वहीं साजिद को पहले ही अंदेशा था कि अब्दू शो से बाहर होने वाले हैं। जिस तरह से घरवाले इमोशनल हो रहे हैं उसे देखकर लग रहा है कि 'छोटा भाईजान' हर किसी के लिए कितने अजीज थे।

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’