बता दें कि सेरेमनी में शाहरुख ब्लैक टी और ब्लैक पैंट में दिखाई दिए थे। साथ ही उन्होंने काला चश्मा लगाया हुआ था। वायरल हुई वीडियो में वह फिल्म का डायलॉग कहते सुनाई दे रहे हैं। किंग खान कहते हैं, पार्टी 'पठान' के घर में रखोगे … तो मेहमान नवाजी के लिए 'पठान' तो आयेगा, और साथ में पटाखे भी लायेगा।' इस मौके पर उनके अलावा सिंगर जेसन डेरुलो, रैपर बादशाह और पठान निर्देशक सिद्धार्थ आनंद जैसी कई अन्य हस्तियां भी इस इवेंट में मौजूद थीं।