मनोरंजन

बिग बॉस 16 फेम टीना दत्ता के हाथ लगा बड़ा शो, पटौदी पैलेस में शुरू हुई शूटिंग

Tina Dutta New Project : 'बिग बॉस 16' फेम एक्ट्रेस टीना दत्ता को घर से बाहर आने के बाद एक नया शो ऑफर हुआ है। इसमें उनके साथ जय भानुशाली होंगे। इस बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ लेटेस्ट अपडेट शेयर किया है, जिसमें वह नई शुरुआत की बात कर रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Feb 2023, 1:12 PM IST
bigg_boss_16_fame_tina_dutta_got_show_mere_apne_with_jay_bhanushali_shooting_start_on_pataudi_palace.png

टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 16वें सीजन (Bigg Boss 16) से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस टीना दत्ता (Tina Dutta) का घर से बाहर आने के बाद भी चार्म रुकने का नाम नहीं ले रहा। अब खबर है कि उनके हाथ बड़ा जैकपॉट लगा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कुछ नए प्रोजेक्ट्स साइन किए हैं और उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करने के साथ दी है।

टीना दत्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी (Tina Dutta Instagram) पर कुछ लेटेस्ट अपडेट शेयर किया है, जिसमें वह नई शुरुआत की बात कर रही हैं। टीना ने जिस लोकेशन को शेयर किया है, उसका सैफ अली खान और करीना कपूर से खास कनेक्शन है। दरअसल, ये कुछ और नहीं बल्कि पटौदी पैलेस है। हाल की रिपोर्टों के अनुसार, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन स्वास्तिक प्रोडक्शंस प्राइवेट एक तुर्की सीरीज का हिंदी वर्जन लाने जा रहा है। शो का टाइटल 'मेरे अपने' (Mere Apne) है।

खबर है कि इस शो में टीना को लीड रोल के लिए चुना गया है। उनके अलावा जय भानुशाली (Jay Bhanushali) लीड रोल में होंगे। साथ ही शो में ताहिर शब्बीर, चेष्टा भगत, मोहित दुसेजा और सुजय रेउ भी शामिल होंगे। बता दें कि शो के लिए उनका नाम पिछले काफी समय से चर्चा में रहा है। हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में प्रोजेक्ट का नाम अनाउंस नहीं किया है।

गौरतलब है कि टीना दत्ता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी में प्यार के बारे में बात की है। उन्होंने कहा,'मुझे माफ करो यार अभी मुझे कोई नहीं चाहिए लाइफ में (हंसते हुए)। मैं अभी काम करना चाहती हूं। मैं शादी करना चाहती हूं और बच्चे पैदा करना चाहती हूं लेकिन मैं बिग बॉस में इतने जख्मों और आघात से गुजरी हूं कि मैं प्यार पाने के लिए इंतजार करना चाहती हूं। कोई तो होना चाहिए जो मुझे वह सम्मान और प्यार दे, जिसकी मैं हकदार हूं।'

यह भी पढ़े - व्हाइट आउटफिट में प्रियंका चाहर चौधरी के सिजलिंग पोज

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’