Billi Billi Song Out : सलमान खान की 'किसी का भाई किसी का जान' के पहले गाने 'नय्यो लगदा' ने रिलीज होते ही धूम मचा दी थी। अब होली से पहले फिल्म का दूसरा गाना 'बिल्ली बिल्ली' रिलीज कर दिया गया है। गाने में सलमान और पूजा हेगड़े की जोड़ी और उनका जबरदस्त डांस दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की मच अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। इस बीच फिल्म का दूसरा सॉन्ग 'बिल्ली बिल्ली' (Billi Billi Song) रिलीज कर दिया है। जिसमें सलमान खान एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं। दोनों की कैमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है। बता दें कि पिछले दिनों एक्टर ने सॉन्ग की टीजर जारी किया था। जिसके बाद से ही दर्शक फुल सॉन्ग को सुनने के लिए बेताब थे। वहीं आज 'बिल्ली बिल्ली' गाने को रिलीज कर दिया गया है।
बता दें कि होली से पहले रिलीज हुए 'बिल्ली बिल्ली' सॉन्ग (Billi Billi Song) में सलमान खान सूट-बूट में नजर आ रहे हैं। वहीं पूजा हेगड़े पिंक कलर के शरारा में कहर ढाती दिख रही हैं। दोनों को साथ में डांस करता देख कर नजरें उन पर टिक रह जाती हैं। 3 मिनट 34 सेकेंड के इस गाने में सलमान और पूजा के बीच खास बॉन्डिंग और रोमांस देखने को मिल रहा है। जिसे मेकर्स ने यूट्यूब पर रिलीज किया है।
यह भी पढ़े - बिल्ली बिल्ली' गाने का टीजर आउट, सलमान खान के साथ पंजाबी तड़का लगाती दिखीं पूजा हेगड़े
इससे पहले सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' का पहला गाना 'नय्यो लगदा' (Naiyo Lagda) रिलीज हुआ था। इस गाने ने रिलीज होते ही धूम मचा दी थी। फैंस ने सॉन्ग को काफी प्यार दिया था। वहीं अब सलमान खान और पूजा हेगड़े की जोड़ी फिल्म का नया गाना 'बिल्ली बिल्ली' आ चुका है। ये एक एक पार्टी सॉन्ग है, जिसे सिंगर सुखबीर ने अपनी जादुई आवाज में गाया है।
जाहिर है कि सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का टीजर 25 जनवरी को शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के साथ जारी किया गया था। थोड़ी देर बाद किसी का भाई किसी की जान के टीजर को यूट्यूब पर भी जारी कर दिया गया था। फिल्म में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और राघव जुयाल भी दिखाई देंगे।
यह भी पढ़े - शाहरुख खान की पत्नी गौरी के खिलाफ लखनऊ में दर्ज हुई एफआईआर, जानें क्या है पूरा मामला?