मनोरंजन

कैमरे के सामने उंगली से दांत साफ करने लगीं काजोल, वीडियो देख नहीं रुक रही लोगों की हंसी

Bobby deol and kajol: 26 साल पहले आई फिल्म 'गुप्त' को भला कौन भूल सकता है। इस फिल्म में बॉबी देओल और काजोल की जोड़ी को साथ में खूब पसंद किया गया था। अब इतने सालों बाद एक बार फिर ये जोड़ी साथ में स्पॉट हुई, लेकिन एक इवेंट में। इन्हें साथ देख फैंस काफी एक्साइटेड दिखे।
2 min read
• •
Updated: 17 Mar 2023, 11:09 AM IST
bobby deol and kajol
bobby deol and kajol

Bobby deol and kajol : काजोल और बॉबी देओल की फिल्म गुप्त तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया था। हालांकि इसके बाद दोनौं को किसी फिल्म में साथ नहीं देखा गया। अब हाल ही में एक बार फिर एक इवेंट में दोनों साथ दिखे, जिन्हें देख फैंस की खुसी का ठिकाना नहीं रहा। दरअसल में बॉबी और काजोल मुंबई के एक स्पेशल स्कूल (Gateway School ) के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। मजे की बात ये है कि इसी इवेंट में काजोल ने भी शिरकत की थी। इस इवेंट में पैनल डिस्कशंस में दोनों शामिल हुए थे।

बॉबी इवेंट में लंबी दाढ़ी के साथ डेनिम जीन्स पहन कर गए थे। वहीं काजोल ऑफ वाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि इस दौरान का काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहा है, जिसे देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।

इस वीडियो में काजोल सबके सामने अपने दांतों पर लगी लिपस्टिक साफ़ करती दिख रही हैं। बस फिर क्या ता ये मोमेंट मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इसपर जमकर कमेंटबाजी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- स्वरा भास्कर के रिसेप्शन में मास्क लगाकर पहुंची जया बच्चन

एक यूजर ने लिखा है- इतने पैसे होकर भी सस्ती वाली लिपस्टिक यूज करती हैं।

एक ने कहा- काजोल शानदार हैं, कोई टैंट्रम नहीं एकदम बिंदास।

एक अन्य यूजर ने कहा है- कई बार ये रियल लाइफ में अपने किरदार अंजलि की तरह करती दिखती हैं।

एक और यूजर ने कॉमेंट बॉक्स में कहा है- लगता है चॉकलेट खाया था, मुंह में लगा हुआ साफ कर रहीं। कुछ लोगों ने इन्हें 'आश्रम 4' की जोड़ी बताया है।

एक अन्य ने लिखा -काश दोनों फिर से किसी फिल्म में नज़र आ जाए, एक अन्य यूजर ने बॉबी देओल की दाढ़ी को रामदेव बाबा की दाढ़ी से कम्पेयर कर दिया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में काजोल को फिल्म सलाम वेंकी में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कोई कमाल नहीं कर पाई। वहीं खबर है कि अब इब्राहीम अली खान की डेब्यू फिल्म में भी एक्ट्रेस को देखा जा सकता है।

वहीं बॉबी देओल की बात करें तो उन्होंने OTT पर भी अपना कमबैक कर लिया है। लव हॉस्टल में उनकी परफॉरमेंस ने सभी को हैरान कर दिया था। बॉबी देओल संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' के अलावा अनिल शर्मा की 'अपने 2' को लेकर भी चर्चा में हैं।

यह भी पढ़ें- राजपाल यादव के वो किरदार जिन्हें देख नहीं रुकी लोगों की हंसी

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’