स्वरा भास्कर और फहद अहदम ने बीते दिन रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत के कई सितारे शामिल हुए। उनकी रिसेप्शन पार्टी से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं। इस दौरान जिस फोटो ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा वो थी जया बच्चन की फोटो।
स्वरा भास्कर और फहद अहदम की रिसेप्शन पार्टी में जया बच्चन भी शामिल हुईं थीं। हमेशा की तरह वो सिंपल लुक में नजर आईं, लेकिन चेहरे लगा मास्क लोगों को रास नहीं आया।