मनोरंजन

अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए जब इन ग्लैमरस एक्ट्रेस को होना पड़ा था इतना ट्रोल

वक्त चाहे कितना ही आगे क्यों ने बढ़ गया हो लेकिन कुछ मायनों में ये अभी पीछे ही चल रहा है। बात जब आउटफिट्स की आती है तो सेलेब्स को आम जनता के ताने सुनने पड़ ही जाते हैं।
3 min read
• •
Updated: 10 Dec 2021, 12:16 AM IST
deepika_padukon_green_dress.jpg

फिल्म इंडस्ट्री में जब भी सेलेब्स सोशल प्लेटफॉर्म पर होते हैं तो वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी होते हैं। इस तरह से देखा जाए तो सेलेब्स के लिए बहुत मुश्किल होता है ऐसे में खुद को उन सुर्खियों से बचाना। हॉलीवुड से लेकर छोटे पर्दे तक, ट्रोलर्स हमेशा ताक में रहते हैं कि कब वह सेलेब्स को अपना निशाना बनाए।

इतिहास में ऐसे कई मौके आए जब सेलेब्स ट्रोलर्स का शिकार हुए। मानसिक तौर पर कही न कही उन्हें इसका सामना करना पड़ा हैं, फिर चाहे कितना ही बड़ा स्टार क्यों न हो। इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन मौकों के बारे में जब-जब इंडस्ट्री की इतनी बड़ी हस्तियां ट्रोल्स का शिकार हो गई, औऱ वह भी अपने आउटफिट के चलते।

वक्त चाहे कितना ही आगे क्यों ने बढ़ गया हो लेकिन कुछ मायनों में ये अभी पीछे ही चल रहा है। बात जब आउटफिट्स की आती है तो सेलेब्स को आम जनता के ताने सुनने पड़ ही जाते हैं। बेशक इन स्टार्स के फॉलोअर्स की संख्या लाखों में होती है, लेकिन इनको ट्रोल करने वाले भी कम नहीं होते। आज हम आपको बता रहे हैं इंडस्ट्री में वे मौके जब-जब ये हस्तियां सिर्फ अपने आउटफिट या लुक के कारण ट्रोल हो गईं।

1-दीपिका पादुकोण


अपनी पर्सनैलिटी से हर किसी को अपना दिवाना बनाने वाली एक्ट्रेस कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। ऐसा ही एक मौका आया था ग्राजिया मिलेनियल अवार्ड्स 2019 का जब रेड कार्पेट पर उन्होंने ग्रीन कलर की बैलून ड्रेस पहनी थी, यह वह मौका था जब ट्रोलर्स ने उन्हें बक्शा नहीं था। ट्रोलर्स ने तो उनकी ड्रेस को टिड्डी वाली ड्रेस नाम दे दिया था।

2- ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व में चर्चें हैं। भला ऐसा भी कोई होगा जो उनके बारे में नहीं जानता होगा। बात करते हैं उस इवेंट की जिसमें ट्रोलर्स ने विश्व सुंदरी को भी नहीं बक्शा था। दरअसल एक बार कांस फेस्टिवल के दौरान उन्होंने अपने आउटफिट पर पर्पल कलर की लिप्सटिक कैरी की थी। बस फिर क्या था, ट्रोलर्स ने उनको जमकर ट्रोल किया। इस पर ज्यादा चर्चा होने लगी तो उन्होंने बयान दिया कि मैं रेड कार्पेट पर चलते वक्त फैशन आलोचकों की भी कोई परवाह नहीं करती।

3- प्रियंका चोपड़ा जोनस
प्रियंका अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए बड़ी ही फेमस हैं, लेकिन बता दें वो मौका जब ग्रैमी 2020 और मेट गाला के दौरान अपने डिफ्रेंट आउटफिट के लिए उन्हें जबरदस्त ट्रोल किया गया था।

Updated on:
10 Dec 2021, 12:16 AM IST
Published on: