मनोरंजन

जब फिल्म की शूटिंग के दौरान बोनी कपूर ने कर दिया था श्रीदेवी को प्रपोज, मच गया था बवाल

श्रीदेवी औऱ बोनी कपूर का रिश्ता कम चर्चा में नहीं रहा। शादीशुदा होने के बावजूद वो श्रीदेवी को दिल दे बैठे थे। मिस्टर इंडिया ही वो चर्चित फिल्म है जहां से इन दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी।
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2021, 4:28 PM IST
sridevi and boney kapoor
sridevi and boney kapoor

श्रीदेवी इंडस्ट्री का बेहद ही चर्चित नाम हैं। अपने दौर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सूपरहिट फिल्में की हैं। उन ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी अदाकारी से उन्होंने इंडस्ट्री में सबको अपना दिवाना बना दिया था। हर जगह उनके किरदार और खूबसूरती की चर्चा होती थी। अपने चुलबुले किरदार से उन्होंने बहुत दिलों को जीता था। उनमें से एक थे बोनी कपूर, जो कि बाद में श्रीदेवी के पति बने।

बोनी कपूर और श्रीदेवी की लव स्टोरी भी इंडस्ट्री की अन्य चर्चित लव स्टोरी में से एक थी। दरअसल जिस तरह श्रीदेवी ने बोनी कपूर को अपनी पति के रूप में चुना था वह एक बड़ी ही दिलचस्प कहानी थी। जितनी आसान ये लव स्टोरी दिखती है उतनी थी नहीं। दरअसल श्रीदेवी को पर्दे पर देखते ही बोनी कपूर उनको पसंद करने लगे थे। जिसके बाद ही बोनी ने उन्हें फिल्म मिस्टर इंडिया में अनिल कपूर के अपोजिट साइन करने के बारे में सोच लिया था।

इससे जुड़ा एक किस्सा बोनी कपूर ने खुद साझा किया था। उन्होंने बताया उन दिनों श्रीदेवी की सारी डीलिंग्स श्रीदेवी की मां करती थीं और उन्होंने इस फिल्म के रोल के लिए 10 लाख मांगे थे, पर मैंने कहा था कि मैं 11 लाख दूंगा। बस यही वह फिल्म बन गई जहां से उनकी लव स्टोरी स्टार्ट हुई। हालांकि श्रीदेवी और बोनी कपूर के रिश्ते की शुरुआत अच्छी नहीं थी, क्योंकि बोनी कपूर पहले से शादी शुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे।

इंटरव्यू के दौरान बोनी ने बताया कि जब उन्होंने श्रीदेवी को प्रपोज किया तब वह इस कदर नाराज हो गईं थी कि उन्होंने 8 महीने तक बात नहीं की थी, लेकिन बोनी ने भी हार नहीं मानी। बोनी कपूर ने अपनी पत्नी मोना से भी इसके बारे में बात कर ली थी।

1996 में बोनी और श्रीदेवी ने मंदिर में शादी भी कर ली थी और 1997 में जाह्नवी का जन्म हुआ था। बोनी कपूर ने तब भी श्रीदेवी का साथ दिया था जब उनके पिता की मृत्यु हो गई थी और तब भी वो उनके साथ थे जब मुंबई में 1993 बम ब्लास्ट हुए थे। यहीं नहीं बोनी कपूर श्रीदेवी की मां की मृत्यु के समय भी उनके साथ थे और यही कारण है कि इन दोनों का रिश्ता इतना अच्छा रहा।

Published on: