मनोरंजन

कौन हैं चटोरी रजनी? एक्सीडेंट में जवान बेटे की मौत पर भावुक हुए थे अमिताभ बच्चन, अब मारपीट का मामला आया सामने

Chatori Rajani Assault Case: फूड इन्फ्लुएंसर चटोरी रजनी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। चटोरी रजनी के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है।

2 min read
Jun 19, 2026
Who is Chatori Rajani
Who is Chatori Rajani (सोर्स- @chatori.rajani)

Who is Chatori Rajani: फूड कंटेंट की दुनिया में 'आज मेरे पति के टिफिन में क्या है' डायलॉग से पहचान बनाने वाली इनफ्लुएंसर चटोरी रजनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई रेसिपी नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी में आया एक और मुश्किल दौर है। बेटे को सड़क हादसे में खोने के दर्द से जूझ रहीं रजनी जैन अब कथित मारपीट की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर सामने आने के बाद उनके चाहने वाले लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। आखिर कौन हैं चटोरी रजनी, जिनकी बातों ने अमिताभ बच्चन को भी भावुक कर दिया था, चलिए जानते हैं।

कौन हैं चटोरी रजनी?

दिल्ली की रहने वाली रजनी जैन सोशल मीडिया की दुनिया में 'चटोरी रजनी' नाम से मशहूर हैं। लाखों लोग उनके वीडियो और घरेलू व्यंजनों के दीवाने हैं। लेकिन उनकी जिंदगी सिर्फ कैमरे और रेसिपी तक सीमित नहीं रही। एक साल पहले उनके 16 वर्षीय बेटे तरण की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़ दिया था। बाद में रोड सेफ्टी से जुड़े एक कार्यक्रम में उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई थी, जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट तक भावुक हो गए थे।

रजनी के साथ मारपीट का मामला आया सामने

हाल ही में उनके साथ एक नया विवाद सामने आया। रजनी के मुताबिक, उनकी सोसाइटी में पार्किंग को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिवार का कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी बीच कथित तौर पर पार्किंग को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। रजनी का आरोप है कि जब वह बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ धक्का-मुक्की की गई, बाल खींचे गए और मारपीट हुई।

घटना के बाद रजनी सोशल मीडिया पर फूट-फूटकर रोती नजर आई थीं। उन्होंने कहा था कि लोग उनके बेटे के निधन को भी विवादों में घसीटते हैं, जो उन्हें भीतर तक तोड़ देता है। अब उनकी टीम ने अस्पताल से एक तस्वीर साझा करते हुए फैंस से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की है।

अस्पतालों की व्यवस्था पर पति ने उठाए सवाल

इस बीच रजनी के पति ने भी एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अस्पतालों की व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि डॉक्टरों के आने का काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि उन्होंने उस वीडियो में सीधे तौर पर रजनी की स्थिति का जिक्र नहीं किया।

मारवाड़ी परिवार से ताल्लुक रखने वाली रजनी जैन ने शुरुआती दिनों में कुकिंग और मेहंदी क्लास चलाकर अपना सफर शुरू किया था। धीरे-धीरे उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बनाई और आज वो देश की चर्चित फूड इन्फ्लुएंसर्स में गिनी जाती हैं। लेकिन पिछले डेढ़ साल में निजी जिंदगी के लगातार झटकों ने उन्हें कई बार भावुक कर दिया है। फिलहाल उनके चाहने वाले यही दुआ कर रहे हैं कि वो जल्द स्वस्थ होकर फिर से उसी मुस्कान के साथ अपने दर्शकों के बीच लौटें।

Published on:
19 Jun 2026 09:13 am
Also Read
View All