
Chatori Rajani Assault Case (सोर्स- @chatori.rajani)
Chatori Rajani Assault Case: फूड इनफ्लुएंसर चटोरी रजनी इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। रजनी जैन काफी मुश्किल वक्त का सामना कर रही हैं। फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने सभी को जानकारी दी थी कि उनके साथ एक महिला ने जोरदार प्रहार करके मारपीट की है। इस घटना के बाद रजनी काफी भावुक और इमोशनल नजर आई थीं। अब रजनी के पति की ओर से साझा किए गए एक वीडियो से पता चला है कि उन्हें अस्पताल में डॉक्टर के आने का भी लंबा इंतजार करना पड़ा। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
बीते दिन चटोरी रजनी के पति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने सवाल किया कि क्या अस्पतालों में डॉक्टरों के आने का कोई तय समय नहीं है। क्या वो कभी भी आ जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ कुछ ऐसा ही देखने को मिला। हालांकि उन्होंने रजनी के मामले के बारे में तो नहीं बताया लेकिन ये जरूर कहा कि कल वो किसी काम के सिलसिले में अस्पताल गए थे।
इसके अलावा चटोरी रजनी की टीम की ओर से उनके लिए जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की अपील की गई है। उनकी अस्पताल से एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा गया है कि उनकी हेल्थ के लिए सभी प्रार्थना करें ताकि वो जल्द से जल्द रिकवर हो जाएं।
दरअसल ये पूरा मामला एक पार्किंग विवाद को लेकर शुरू हुआ। रजनी के मुताबिक उनकी पार्किंग में पिछले काफी समय से कोई और अपनी गाड़ी पार्क कर रहा था। वो कई बार इसके लिए शिकायत कर चुके थे लेकिन हल नहीं मिल सका था। परिवार के अनुसार, उन्होंने अपनी गाड़ी लॉक और हैंडब्रेक लगाकर निर्धारित पार्किंग में खड़ी की थी, लेकिन रात के दौरान किसी ने कार का लॉक खोलकर दूसरी जगह खिसका दिया और वहां दूसरी गाड़ी खड़ी कर दी। जब पति-पत्नी नीचे जाकर स्थिति देखने पहुंचे तो कथित तौर पर विवाद बढ़ गया।
दंपति का आरोप है कि इस दौरान एक तीसरी महिला वहां पहुंची और उनके पति के साथ आक्रामक व्यवहार करने लगी। परिवार का कहना है कि उन्होंने विवाद से बचने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ती चली गई। रजनी का आरोप है कि जब वो बीच-बचाव करने पहुंची तो उनके साथ धक्का-मुक्की हुई, बाल खींचे गए और मारपीट की गई। उनका कहना है कि उन्होंने केवल आत्मरक्षा में प्रतिक्रिया दी।
Published on:
19 Jun 2026 07:11 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
