मनोरंजन

‘मैं डिप्रेशन में हूं, मेरे पास मेरी कोई याद नहीं बची’, चटोरी रजनी ने जब बेटे की मौत के बाद उर्फी जावेद से बयां किया था दर्द

Chatori Rajani After Son Taran Death: चटोरी रजनी मारपीट मामले में पुलिस की जांच जारी है लेकिन इसी बीच चटोरी रजनी के दिल का दर्द एक बार फिर बयां होता हुआ नजर आया।

2 min read
Jun 20, 2026
Chatori Rajani Assault Case
Chatori Rajani Assault Case (सोर्स- @chatori.rajani)

Chatori Rajani Assault Case: फूड व्लॉगर की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुकीं ‘छटोरी रजनी’ के नाम से मशहूर रजनी जैन इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। फिलहाल रजनी की जिंदगी में पिछले साल ऐसा दर्द आया जिसने उनकी पूरी दुनिया बदलकर रख दी। 16 वर्षीय बेटे तरण की सड़क हादसे में मौत के बाद से वह और उनका परिवार गहरे सदमे से गुजरा। हाल ही में हुई मारपीट की घटना ने एक बार फिर इसी दर्द को फिर से ताजा कर दिया है। इन दिनों रजनी का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उर्फी जावेद ने अपने व्लॉग में रजनी जैन और उनके पति के साथ एक दिन बिताया। इस दौरान सभी ने खुलकर बातें कीं।

रजनी जैन ने बताई दिल की बात

उन्होंने बताया कि मानसिक तनाव और डिप्रेशन का असर उनकी सेहत पर भी पड़ा। लगातार दुख और तनाव के कारण उनके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो गई और वजन भी काफी बढ़ गया। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ दिन ऐसे होते हैं जब वो सामान्य महसूस करती हैं, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब दर्द असहनीय लगने लगता है।

रजनी जैन ने बताया कि उन्हें अब ऐसा महसूस होता है जैसे वो खुद को ही भूलती जा रही हैं। बेटे की यादें हर समय उनके आसपास रहती हैं। कभी ऐसा लगता है कि शाम को उसका फोन आएगा, तो कभी ऐसा महसूस होता है कि वह उसके कमरे में जाकर उसे जगाने वाली हैं। उनके लिए यह स्वीकार करना बेहद कठिन है कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है।

थेरेपी लेने की हिदायत

व्लॉग के दौरान उर्फी जावेद ने रजनी को पेशेवर मदद लेने और थेरेपी का सहारा लेने की सलाह भी दी। हालांकि रजनी ने अपनी आशंकाएं जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि आजकल बहुत से लोग सिर्फ पैसे और लोकप्रियता के लिए काम करते हैं। इसके बावजूद उर्फी ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि एक अच्छा विशेषज्ञ सही दिशा दिखा सकता है और मुश्किल समय में मानसिक सहारा बन सकता है।

बेटे को खोने के बाद का दर्द

बातचीत के दौरान रजनी जैन ने अपने दर्द को एक अभिशाप की तरह बताया। उनका कहना था कि मानो ये दुख उन्हें जीवन भर सहने के लिए मिला है। इस पर उर्फी जावेद ने जीवन और समय के अपने नजरिए को साझा करते हुए कहा कि हर इंसान की जिंदगी का एक तय समय होता है। लेकिन एक मां के लिए अपने बच्चे को खो देना किसी भी तर्क से कहीं ज्यादा बड़ा और असहनीय दुख होता है।

रजनी के साथ मारपीट की घटना

हाल ही में दिल्ली में रहने वालीं रजनी के साथ उनकी सोसाइटी में ही मारपीट की घटना सामने आई है। पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद रजनी का आरोप है कि एक महिला ने उन पर हाथ उठाया और मारपीट की। फिलहाल रजनी अस्पताल से घर आ गई हैं।

Published on:
20 Jun 2026 07:30 am