19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘चटोरी रजनी’ को दर्द में देखकर दिल्ली पुलिस पर भड़के लोग, बोले- एक साल पहले ही 16 साल का बेटा खोया है

Chatori Rajani Assault Case: इन्फ्लुएंसर चटोरी रजनी के साथ मारपीट की घटना इस वक्त सुर्खियों में है। इस पूरे मामले को लेकर अब फैस का गुस्सा देखने को मिल रहा है।

2 min read
Google source verification
Delhi Police Questioned On Chatori Rajani Assault Case

Delhi Police Questioned On Chatori Rajani Assault Case (सोर्स- @chatori.rajani

Delhi Police Questioned On Chatori Rajani Assault Case: फूड इन्फ्लुएंसर चटोरी रजनी इन दिनों मुश्किल वक्त का सामना कर रही हैं। रजनी के साथ कथित तौर पर हुई मारपीट की घटना ने एक बार फिर उनके पुराने जख्मों पर नमक डाल दिया है। इस पूरे मामले के बाद जहां उन्हें सोसाइटी वालों से अपने बेटे की मौत को लेकर फिर से सुनना पड़ रहा है, वहीं वो लगातार दिल्ली पुलिस और सरकार से मदद की गुहार लगा रही हैं लेकिन अब तक उनकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया है। इस पूरे मामले को लेकर अब फैंस भी दिल्ली पुलिस और सरकार के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस पर भड़के रजनी के फैंस

रजनी के पति द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने कहा- 'परसों रजनी को फिजिकली असॉल्ट किया गया था सुसाइटी में। मैं पूरा दिन FIR कराने के लिए पुलिस के चक्कर लगाता रहा। रात को घर आए। कल मैं डॉक्टर के चक्कर काटता रहा। सुबह गए गाइनी के पास ब्लड टेस्ट हुआ है, उसकी रिपोर्ट्स आ जाएंगी, शाम को दूसरे डॉक्टर के पास मनिपाल हॉस्पिल्ड में, क्योंकि रजनी के बाल खींचे गए थे।

फैंस ने किए कमेंट्स

रजनी के पति के इस वीडियो पर फैंस ने दिल्ली पुलिस से सवाल किए हैं। एक यूजर ने लिखा- 'लोग इतने बेरहम क्यों होते हैं? अच्छे लोगों को ही इतनी तकलीफें क्यों झेलनी पड़ती हैं? आपको इस हालत में देखकर बहुत दुख और निराशा हो रही है। हिम्मत मत हारिए, मजबूत बने रहिए। मुझे पता है कि आप दोनों बहुत मजबूत हैं। अपना ख्याल रखिए और सुरक्षित रहिए'

वहीं कई लोगों ने दिल्ली पुलिस के अकाउंट को टैग करते हुए पूछा कि आपने अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की है। एक यूजर ने लिखा- 'आपकी आवाज उठानी बहुत जरूरी है और बहुत अच्छी भी है यह वाक्य किसी के साथ भी हो सकता है और उनको सजा मिलनी बहुत जरूरी है हम लोग आपके साथ है डरना बिल्कुल भी नहीं है यह आवाज घर-घर में जानी चाहिए'

रजनी ने शेयर किया था भावुत वीडियो

बता दें इससे पहले रजनी जैन ने भी वीडियो जारी करते हुए अपना दर्द बयां किया था। उन्होंने कहा कि पूरी रात वो और उनके पति सो नहीं पाए हैं। उन्हें बहुत ज्यादा डर लग रहा है। उन्हें ये भी डर लगातार सता रहा है कि कहीं उनके पति को कुछ हो ना जाए अगर वो बाहर निकल रहे हैं तो। रजनी ने इस वीडियो में अपने दर्द को बयां किया है। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उन्हें पुलिस स्टेशन में भी अपने बेटे की मौत से जुड़ी कड़वी बातें सुननी पड़ीं।