मनोरंजन

शर्लिन चोपड़ा ने ऐसे विश किया Christmas 2020, तो शमा ने किया पोल डांस, देखें एक्ट्रेसेस का सेलिब्रेशन

बॉलीवुड ने फैंस को विश किया क्रिसमस एक्ट्रेसेस ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं रेड ड्रेस और क्रिसमस ट्री से भरा सोशल मीडिया

2 min read
Dec 26, 2020
शर्लिन चोपड़ा ने ऐसे विश किया Christmas 2020, तो शमा ने किया पोल डांस,  देखें एक्ट्रेसेस का सेलिब्रेशन
शर्लिन चोपड़ा ने ऐसे विश किया Christmas 2020, तो शमा ने किया पोल डांस, देखें एक्ट्रेसेस का सेलिब्रेशन

मुंबई। कोरोना काल में अधिकतर सेलिब्रेशन या तो वर्चुअल मनाए गए या फिर परिवारजनों के साथ घर में। अब साल का आखिरी त्योहार क्रिसमस पर भी कुछ ऐसा ही आलम है। लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर इस त्योहार को लेकर क्रेज दिखाया है। खासकर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस इसमें आगे दिखाई दे रही हैं। कुछ ने रेड ड्रेस में क्रिसमस विश किया है तो कुछ क्रिसमस ट्री के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

पोल डांस के फोटोज किए शेयर

बोल्ड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा वैसे तो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉट फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, लेकिन क्रिसमस पर उन्होंने ट्रांसपेरेंट कपड़ों में बोल्ड वीडियो शेयर कर क्रिसमस विश किया। वहीं, अभिनेत्री शमा सिकंदर ने क्रिसमस मूड के आउटफिट में पोल डांस करते हुए के फोटोज शेयर किए। बता दें कि वह दुबई में हैं और वहां पोल डांस सीख रही हैं।

'इस बार क्रिसमस कुछ जल्दी आ गया है'

एक्ट्रेस सोनल चौहान ने अपनी क्रिसमस वाइब वाली फोटोज शेयर की हैं। इसमें वह क्रिसमस ट्री के सामने वूलन ड्रेस में हॉट पोज देती दिखाई दीं। एक्ट्रेस एली अवराम लॉन्ग शर्ट में पोज देती नजर आईं। वह अपने पोस्ट में फैंस से कहती नजर आती हैं कि इस क्रिसमस पर जिसको जो चाहिए वह कमेंट बॉक्स में लिखे। एक्ट्रेस सोनाली सहगल का क्रिसमस विश अंदाज कुछ ज्यादा ही हॉट है। वह समुद्र बीच पर रेड टू पीस में क्रिसमस विश करती नजर आईं। इस बार क्रिसमस कुछ जल्दी आ गया है। इस कैप्शन के साथ सनी लियोन ने अपनी फोटोज शेयर की हैं। इनके अलावा मल्लिका शेरावत, मोनालिसा, शैफाली जरीवाला और अन्य सेलेब्स ने लोगों को अपने अपने अंदाज में क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं।

Published on:
26 Dec 2020 01:45 am