मनोरंजन

ब्राजील में Shakira के कॉन्सर्ट से पहले दर्दनाक घटना, हादसे ने छीन ली एक जान

Shakira Brazil Concert: ब्राजील में शाकीरा के कॉन्सर्ट से पहले एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। ये घटना कॉन्सर्ट के आस-पास हुई, जहां भारी भीड़ और सुरक्षा की कमी के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और भगदड़ मच गई।
2 min read
Apr 28, 2026
ब्राजील में Shakira के कॉन्सर्ट से पहले दर्दनाक घटना, हादसे ने छीन ली एक जान
पॉप म्यूजिक आइकॉन शकीरा(फोटो सोर्स: X के @shakira अकाउंट द्वारा ली गई)

Shakira Brazil Concert: पॉप म्यूजिक की दुनिया की सबसे बड़ी आइकॉन शकीरा के आने वाले ब्राजील कॉन्सर्ट की तैयारियों के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। बता दें, रविवार 26 अप्रैल को स्टेज तैयार करने के काम के दौरान एक कंस्ट्रक्शन वर्कर की जान चली गई। इस दुखद घटना ने कॉन्सर्ट के ऑर्गनाइजर्स और स्थानीय प्रशासन दोनों को सदमे में डाल दिया।

ये हादसा उस वक्त हुआ

स्टेट फायर ब्रिगेड के अनुसार ये हादसा उस वक्त हुआ जब वर्कर लिफ्टिंग सिस्टम चला रहा था। इस दौरान उसके निचले अंगों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद साथी वर्करों ने इमरजेंसी सर्विस के पहुंचने से पहले ही उसे इक्विपमेंट से निकालने की कोशिश की। फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स ने मौके पर पहुंचकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उसे अस्पताल ले जाने के लिए फायर डिपार्टमेंट को बुलाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उस वर्कर को बचाया नहीं जा सका और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

अब कॉन्सर्ट के आयोजकों ने पोस्ट शेयर कर कहा

अब कॉन्सर्ट के आयोजकों ने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि किया है कि वो वर्कर शो के लिए स्ट्रक्चर असेंबल करने वाली टीम का हिस्सा था और रविवार दोपहर हुए इस हादसे में उसकी जान गई। साथ ही, आयोजकों ने कहा कि वे इस मुश्किल घड़ी में जिम्मेदार कंपनी, उसकी पूरी टीम और सबसे बढ़कर पीड़ित के परिवार के साथ पूरी तरह खड़े हैं और हर संभव सहयोग और सांत्वना देने का आश्वासन दिया है।

बता दें, इस हादसे में एक बात जो सामने आई वो थी साथी वर्करों का जज्बा। इमरजेंसी सर्विस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद दूसरे कर्मचारियों ने अपने घायल साथी को इक्विपमेंट से निकालने की कोशिश की। ये इंसानियत का एक ऐसा उदाहरण है जो मुश्किल वक्त में दिल को थोड़ी राहत देता है, लेकिन इसका नतीजा दुखद रहा।

शकीरा का भारत में अन्य शोज हुए कैंसिल

इस हादसे से अलग, शकीरा का भारत दौरा पहले ही स्थगित हो चुका है और वो 10 अप्रैल को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स और 15 अप्रैल को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करने वाली थीं। लेकिन आयोजकों ने "भू-राजनीतिक स्थिति और क्षेत्रीय तनाव" का हवाला देते हुए इन शोज को कैंसिल कर दिया, जो भारतीय फैंस के लिए ये एक बड़ी निराशा है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में ये दौरा दोबारा निर्धारित होगा। दरअसल, शकीरा के फैंस और पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री इस दुखद खबर से शोक में है।

Updated on:
28 Apr 2026 07:36 am
Published on:
28 Apr 2026 07:35 am