मनोरंजन

‘Shola Aur Shabnam’ रीमेक पर David Dhawan ने किया खुलासा, बोले- ‘अब ये फिल्म बनती तो गोविंदा और दिव्या भारती की जगह’

David Dhawan statement on Shola Aur Shabnam Remake: निर्देशक डेविड धवन ने अपनी फिल्म 'शोला और शबनम' के रीमेक को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अगर आज इस फिल्म का रीमेक बनता है, तो वे गोविंदा और दिव्या भारती की जगह नई पीढ़ी के कलाकारों को कास्ट करना पसंद करते।

2 min read
Apr 24, 2026
डेविड धवन (फोटो सोर्स: X के amitbhatia1509 अकाउंट द्वारा)

David Dhawan statement on Shola Aur Shabnam Remake: फिल्म डायरेक्टर डेविड धवन इन दिनों अपनी अपकिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी दौरान एक बातचीत में उन्होंने एक ऐसा जवाब दिया जिसने सबको हैरान कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि अगर उनकी 1992 की ब्लॉकबस्टर 'शोला और शबनम' आज दोबारा बनाई जाए तो लीड कौन करेगा, तो उन्होंने अपने बेटे वरुण धवन (Varun Dhawan) का नाम लेने की बजाय 'सैयारा' फेम अहान पांडे और अनीता पड्डा को चुना।

ये भी पढ़ें

बापूजी की मौत का सीन देख दंग रह गए TMKOC के फैंस, 18 साल बाद शो छोड़ने की तैयारी छोड़ने में अमित भट्ट

ऐसे स्टार की जरूरत होगी जो कॉमेडी और गंभीरता को बखूबी निभा लें

डेविड धवन (David Dhawan) ने कहा कि 'शोला और शबनम' एक ऐसी फिल्म है जिसमें पहले हाफ में एंटरटेनमेंट और दूसरे हाफ में गहरा ड्रामा है। इसके लिए एक ऐसे स्टार की जरूरत होगी जो कॉमेडी और गंभीरता दोनों को बखूबी निभा सके। उनके अनुसार 'सैयारा' की जोड़ी इस क्लासिक फिल्म को आज के दौर में जीवंत करने में सक्षम है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 'आंखें' और 'शोला और शबनम' आज भी बनाई जाएं तो बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं।

ये डेविड धवन की हो सकती है आखिरी फिल्म

दरअसल, 1992 में गोविंदा और दिव्या भारती स्टारर ये फिल्म उस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। फिल्म में अनुपम खेर, गुलशन ग्रोवर और आलोकनाथ जैसे दिग्गज भी थे। ये फिल्म 22 मई 2026 को थिएटर में दस्तक देगी। इसके टीजर के बाद अब दर्शकों की नजरें ट्रेलर पर टिकी हैं। बता दें, इस फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं।

'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वा 2' और 'कुली नंबर 1' के बाद ये वरुण और डेविड की चौथी फिल्म है। फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर चर्चा है कि ये डेविड धवन की आखिरी फिल्म हो सकती है और वो डायरेक्शन से संन्यास लेने की सोच रहे हैं।

Updated on:
24 Apr 2026 09:32 am
Published on:
24 Apr 2026 09:26 am
Also Read
View All