मनोरंजन

दीपिका चिखलिया ने फिर माता सीता बनकर जीता लोगों का दिल, देखकर गदगद हुए फैंस ने कही ये बात

Three Years of Ramanaya : दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल स्टारर 'रामायण' को लॉकडाउन के दौरान दोबरा टीवी पर टेलीकास्ट किया गया था। शो ने आज तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर दीपिका ने एक बार फिर से माता सीता के किरदार में आकर फैंस का दिल जीत लिया है।    
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2023, 4:53 PM IST
deepika_chikhaliya_reminisces_mata_sita_celebrates_3rd_anniversary_of_ramanand_sagar_ramayan_aired_on_tv_during_lockdown.jpg

रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayana) जब टीवी पर आई तो लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ गई। राम के किरदार में अरुण गोविल (Arun Govil) और माता सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhaliya) के शानदार अभिनय ने मानों कलयुग में साक्षात प्रभु के दर्शन करा दिए। लोग दोनों को असल में राम और सीता मानने लगे थे। एक बार दोबारा इस शो को देखने का सौभाग्य मिला कोरोना काल के समय लगे लाॅकडाउन में। जब 'रामायण' को दोबारा टीवी पर प्रसारित किया गया। जिसको आज तीन साल पूरे हो चुके हैं। इसी खुशी में दीपिका चिखलिया ने एक पोस्ट के जरिए फिर अपने फैंस को माता सीता के किरदार के दर्शन कराए हैं।

रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhaliya Instagram) ने टीवी पर रामायण के दूसरे प्रसारण के तीन साल पूरे होने पर एक वीडियो अपने इंस्टग्राम पर शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं। 57 साल की उम्र में भी दीपिका ने माता सीता के किरदार से फैंस का दिल जीत लिया है। वह वीडियो में काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्हें दोबारा इस रोल में देखकर फैंस फिर से उनके मां सीता वाले किरदार में खो गए हैं।

दीपिका चिखलिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस भी कमेंट सेक्शन में उनपर दिल खोलकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'आपके जैसा कोई नहीं है मैम।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सुबह-सुबह दर्शन हो गए आपके।' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'वैसे एक बात कहूं, भगवान की बहुत कृपा रही आप सभी रामायण टीम पर, क्योंकि दुनिया के भगवान तो खुद हैं ही लेकिन आप सभी ने उनका किरदार इस तरह निभाया कि आपको धरती के कलयुग का भगवान बना दिया।'

गौरतलब है कि रामानंद सागर के मैथालॉजिकल शो 'रामायण' का दूसरा प्रसारण 28 मार्च 2020 को हुआ था। अब इसके तीन साल पूरे होने की खुशी में दीपिका भगवा रंग के कपड़े पहनकर दर्शकों का दिल जीतती नजर आई हैं।

उधर, शो केे तीन साल पूरे होने पर एक्टर सुनील लहरी (Sunil Lahri) ने भी दीपिका चिखलिया के वीडियो पर कैप्शन देते हुए लिखा, दोस्तों 28 मार्च आज ही के दिन 3 साल पहले आप लोगों से मुलाकात हुई थी। पिछले 3 सालों में जो प्यार आपने दिया है उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं, इसी तरह का प्यार हमेशा बनाए रखिए। जाहिर है कि सुनील लहरी ने रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाया था।

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’