मनोरंजन

आसान नहीं था बेशर्म रंग पर शूट करना, पहली बार दीपिका पादुकोण ने गाने से जुड़े खोले कई राज

Deepika Padukone on Besharam Rang : पठान कल यानी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बीच यशराज फिल्म्स की ओर से एक वीडियो जारी की गई है जिसमें दीपिका पादुकोण पहली बार फिल्म के गाने बेशर्म रंग पर बात करते हुए दिख रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Jan 2023, 11:30 AM IST
deepika_padukone_talks_about_besharam_rang_song_said_shooting_was_done_very_difficult_conditions.jpg
Deepika Padukone talks about besharam rang song

Pathaan Song : पठान क्वीन दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के लिए कल का दिन बेहद खास होने वाला है। क्योंकि कल उनकी और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म रिलीज होने वाली है। इस बीच सोमवार को फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी यशराज फिल्म्स यानी YRF ने दीपिका का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस 'पठान' (Pathaan) में शाहरुख़ खान के साथ अपनी केमिस्ट्री से लेकर टोंड बॉडी बनाने तक के बारे में बात कर रही हैं। वीडियो में उन्होंने खुलासा किया कि किस तरह फिल्म की टीम ने 'बेशर्म रंग' (Besharam Rang) गाने के लिए बेहद मुश्किल परिस्थितियों में काम किया। उन्होंने दोनों गानों को मैसिव हिट' भी कहा।

बता दें कि यशराज फिल्म्स की ओर से जो वीडियो जारी किया गया है, उसमें दीपिका पादुकोण पहली बार फिल्म के कॉन्ट्रोवर्सियल सॉन्ग बेशर्म रंग को लेकर बात करते दिख रही हैं। इस बीच जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि फिल्म के दोनों गाने 'झूमे जो पठान' और 'बेशर्म रंग' में से उनका फेवरेट सॉन्ग कौन सा है, तो इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि दोनों गाने मेरे फेवरेट हैं। इनमें से चुनना बहुत मुश्किल है क्योंकि दोनों बहुत अलग हैं।

दीपिका ने आगे बताया कि 'बेशर्म रंग' गाने के लिए मुझे बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ी थी। यह एक तरह से मेरा सोलो सॉन्ग है। जिस लोकेशन पर हम शूटिंग कर रहे थे वो रियली में मुश्किल थी। सॉन्ग बेशक समरी, ब्राइट और ब्यूटीफुल दिखता है लेकिन वहां सच में ठंड और बेहद हवा थी। इसलिए हम बहुत ही मुश्किल कंडीशन में काम कर रहे थे और फिर इसे ब्यूटीफुल और Sunny जैसा दिखना भी आसान नहीं था।'

दीपिका पादुकोण ने बेशर्म रंग गाने पर बात करते हुए आगे कहा कि 'मुझे लगता है कि मैंने दोनों गानों में मस्ती की है। दूसरा गाना शाहरुख खान के साथ है। फिर से जब वह और मैं एक साथ डांस करते हैं तो हमारे पास रियली अच्छा टाइम होता है। मुझे लगता है कि हम दोनों उस तरह के डांसर हैं जो एक स्टेप्स की टेक्निकैलिटी के बारे में रियली कोई चिंता नहीं करते हैं। हम बस स्टेप समझ लेते हैं और फिर फन करते हैं. तो हां, मुझे लगता है कि मैंने दोनों सॉन्ग्स को काफी एंजॉय किया है। दोनों सॉन्ग मैसिव हिट हैं।'

गौरतलब है कि पठान फिल्म के दोनों गाने 'झूमे जो पठान' और 'बेशर्म रंग' शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माए गए हैं। इनमें 'बेशर्म रंग' को स्पेन में वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया था। जबकि इसे शिल्पा राव, कार्लिसा मोंटेइरो, विशाल और शेखर ने गाया है। ये गाना पिछले साल 12 दिसंबर को रिलीज हुआ था। जबकि 'झूमे जो पठान' को 22 दिसंबर को रिलीज किया गया था। इस गाने को अरिजीत सिंह, सुकृति कक्कड़, विशाल ददलानी और शेखर रविजानी ने गाया है।

Published on: